लाइव न्यूज़ :

कंगना की बहन रंगोली ने फिर लिया ऋतिक रोशन से पंगा, बोली- 'अब तू देख तेरा हाल क्या होगा'

By मेघना वर्मा | Updated: May 9, 2019 08:25 IST

रंगोली इससे पहले भी कंगना और ऋतिक के मामले में कई टिप्पणियां दे चुकी हैं। सिर्फ ऋतिक ही नहीं रंगोली ने कई बार कंगना के लिए लोगों से पंगा लिया है और ट्वीट करके लोगों तक बातें कही हैं।

Open in App

आलिया भट्ट और उनकी फैमिली पर बयान देने के बाद कंगना रनौत की बहन एक और कंन्ट्रोवर्सी में फंस गई हैं। रंगोली का मानना है कि कंगना की फिल्म मेंटल है क्या से पहले उनके लिए नेगेटिव पीआर फैलाया जा रहा है। ऐसे में एकता कपूर के एक ट्वीट के बाद रंगोली ने ट्वीट्स की झड़ी लगा दी। 

कंगना और ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म मेंटल है क्या और सुपर 30 एक साथ 26 जनवरी 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। रंगोली ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऋतिक रोशन को उनकी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट न बदलने का चैलेंज किया है, यह जानते हुए कि इससे कंगना की फिल्म मेंटल है क्या का क्लैश होगा। 

रंगोली ने ट्वीट किया, उस आदमी से और क्या उम्मीद की जाए जो लड़ाई के मैदान में मिलने के बजाय हमेशा आपकी पीठ पर वार करता हो, जितना तू और तेरा पीआर कंगना को गिराएगा उतना ही वो तेरी ... वैसे भी वह इन सब पर ध्यान नहीं देती मगर अब तू देख... जादू। सिर्फ यही नहीं रंगोली ने और भी बहुत सी बातें ट्वीट से कही। 

 

 

 

एक ट्वीट में तो उन्होंने एकता कपूर को भी आढ़े हाथों ले लिया। रंगोली ने लिखा अब तू अपने चिल्लड़ पीआर से ट्वीट करवाता रह...वो एक इंटरव्यू देगी...तू चारों खाने चित्त। रंगोली ने आगे लिखा, बालाजी क्या कंगना रनौत का खुद का प्रोडक्शन हाउस है वो जब चाहे फिल्म रिलीज करे लेकिन पप्पू तोह पप्पू होता है...कॉमन सेंस हैं ही नहीं...अब तू देख बेटा तेरा क्या हाल होगा। 

रंगोली इससे पहले भी कंगना और ऋतिक के मामले में कई टिप्पणियां दे चुकी हैं। सिर्फ ऋतिक ही नहीं रंगोली ने कई बार कंगना के लिए लोगों से पंगा लिया है और ट्वीट करके लोगों तक बातें कही हैं। चर्चा है कि रिसेंटली इन दो फिल्म क्लैश पर यह कंगना या रितिक की पीआर टीम का काम है। 

टॅग्स :कंगना रनौतऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?