लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू को कंगना की बहन ने कहा 'सस्ती कॉपी', अनुराग कश्यप ने यूं दिया जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2019 09:43 IST

रंगोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर एक मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। हाल ही में कंगना की फिल्म जजमेंटर है क्या का ट्रेलर रिलीज हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे तापसी ने कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या के ट्रेलर की खासा तारीफ की है।लेकिन रंगोली को तापसी का ये कमेंट अच्छा नहीं लगा और उनको सोशल मीडिया पर ही आड़े हाथों ले लिया है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल हमेशा गी सुर्खियों में बनी रहती हैं।रंगोली हर एक मुद्दे पर बहन कंगना का साथ देती हैं। तमाम एक्ट्रेस के भला बुरा कहने के बाद रंगोली के निशाने पर तापसी पन्नू आई हैं।

रंगोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर एक मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। हाल ही में कंगना की फिल्म जजमेंटर है क्या का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसको तापसी पन्नू ने भी देखा। तापसी ने कंगना की इस फिल्म के ट्रेलर की खासा तारीफ की है।तापसी ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'ये बेहद कूल है!!!! इससे हमेशा से बड़ी उम्मीदें थीं और ये बिल्कुल पैसा वसूल है!'

लेकिन रंगोली को तापसी का ये कमेंट अच्छा नहीं लगा और उनको सोशल मीडिया पर ही आड़े हाथों ले लिया है। इस ट्वीट का रंगोली ने जवाब देते हुए लिखा कि कुछ लोग कंगना को कॉपी करके अपनी दुकान चलाते हैं, मगर ध्यान दें, वे कभी उसपर गौर नहीं करते और उसकी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए उसका नाम तक नहीं लेते। आखिरी बार जब मैंने तापसी जी को बोलते हुए सुना था तो वो कह रही थीं कि कंगना को दोगुना फिल्टर की जरूरत है और तापसी जी आपको सस्ती कॉपी होना बंद कर देना चाहिए।

रंगोली के इस ट्वीट का तापसी ने तो नहीं दिया लेकिन डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने जरुर दिया  है। रंगोली के ट्वीट का जवाब देते हुए अनुराग ने लिखा कि रंगोली ये बहुत ज्यादा हो रहा है। ये बहुत निराशाजनक है, मुझे पता नहीं मैं इसपर क्या कहूं। तुम्हारी बहन और तापसी दोनों के साथ काम करने के बाद... मुझे समझ नहीं आ रहा... एक ट्रेलर की तारीफ करना उसकी हर बात की तारीफ करना होता है, जिसमें कंगना भी आती हैं।

फिलहाल रंगोली ने भी अनुराग के इस ट्वीट का जवाब नहीं दिया है। देखना होगा कि ये ट्वीट तीनों के बीच कई वार को जन्म ना दें दे। कंगना और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या 26 जुलाई को पर्दे पर रिलीज हो रही है।

टॅग्स :जज मेंटल है क्याकंगना रनौततापसी पन्नूअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?