लाइव न्यूज़ :

कुछ ऐसा होगा धाकड़ में कंगना रनौत का रोल, फिल्म रिलीज से पहले हुआ खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2019 12:18 IST

फिल्म धाकड़ का पोस्टर फिल्म के नाम की तरह से ही धाकड़ था। अब खुलासा हुआ है कि कंगना किस रोल में फिल्म में नजर आएंगी।

Open in App

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म के फर्स्ट लुक को ही फैंस जमकर वाहवाली मिली। फिल्म का पोस्टर फिल्म के नाम की तरह से ही धाकड़ था। अब खुलासा हुआ है कि कंगना किस रोल में फिल्म में नजर आएंगी।

हाल ही में कंगना ने खुद खुलासा किया है कि वह धाकड़ में एक जासूस के किरदार में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में कहा है कि  फिल्म धाकड़ फीमेल सेंटर एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म में मैं जासूस का किरदार निभाते नजर आने वाली हूं।  धाकड़ बहुत बड़ी फिल्म है, हमारे लिए यह एक ऐसी शैली में जाने जैसा है, जो हिंदी फिल्मों में अभी तक नहीं है। मैं फिल्म में जासूस का किरदार निभा रही हूं। ये कंगना के करियर की पहली फिल्म होगी जिसमें वह जासूस के किरदार में नजर आएंगी।

कैसा था धाकड़ का पोस्टर

फर्स्ट लुक में दोनों हाथों में स्‍नाइपर्स थामे कंगना रनौत दमदार नजर आईं। यह फिल्म दिवाली 2020 में रिलीज होगी।

कंगना जल्द जजमेंटल है क्या में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में है। यह एक थ्रिलर बेस फिल्म है। इसको प्रकाश कोवेमालुदी ने निर्देशित किया है। जजमेंटल है क्या 26 जुलाई को पर्दे पर रिलीज हो रही है। इससे पहले इसी साल कंगना की मणिकर्णिका रिलीज हुई थी जो पर्दे पर हिट साबित हुई थी।

टॅग्स :कंगना रनौतमूवी टीज़र रिलीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की'टॉक्सिक' टीजर में यश का खतरनाक अवतार, एंट्री देख फैंस क्रेजी लेकिन स्टोरी अभी भी मिसिंग

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 टीजर रिलीज, हमजा की असली पहचान और पाकिस्तान मिशन की झलक

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल