लाइव न्यूज़ :

शाहरुख-सलमान नहीं बल्कि बॉलीवुड के इन दो एक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं कंगना रनौत, कपिल शर्मा के शो में खोले कई राज

By मेघना वर्मा | Updated: July 21, 2019 10:43 IST

कंगना रनौत ने बताया कि सबसे पहले वो अक्षय कुमार को सेलेक्ट करेंगी जिन्हें वो हेल्थ मिनिस्ट्री देना पसंद करेंगी। क्योंकि अक्षय अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान रखते हैं साथ ही स्मोकिंग और ड्रिंकिंग भी नहीं करते।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत जल्द ही फिल्म जज मेंटल है क्या में नजर आने वाली हैं।ये राजकुमार राव के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी, इसके पहले वो क्वीन में एक साथ काम कर चुके हैें।

कंगना रनौत जल्द ही फिल्म जजमेंटल है क्या में दिखाई देने वाली हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर कुछ दिनों पहले काफी बवाल मचा हुआ था। फिल्म के प्रमोशन के समय कंगना का पत्रकार के साथ हुआ विवाद काफी सुर्खियों में रहा। वहीं कंगना रनौत अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में हिस्सा लेने पहुंची। जहां उन्होंने कई राज खोले।

नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठाने वाली कंगना रनौत से जब पूछा गया कि वो किन बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करना चाहती हैं तो उन्होंने बताया कि वो विक्की कौशल और रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ भी भविष्य में काम करना पसंद करेंगी। 

वहीं कंगना ने कपिल के शो पर कई मजेदार सवालों के मजेदार तरीके से जवाब दिए। कंगना ने खुद को बॉलीवुड की सबसे बोल्ड्र एक्ट्रेस बताया। कंगना से जब पूछा गया कि अगर कभी उन्होंने अपनी मिनिस्ट्री बनाई तो वो किसे कौन सा डिपार्टमेंट देना पसंद करेंगी तो कंगना ने अपने जवाब से सभी का दिल जीत लिया। 

कंगना रनौत ने बताया कि सबसे पहले वो अक्षय कुमार को सेलेक्ट करेंगी जिन्हें वो हेल्थ मिनिस्ट्री देना पसंद करेंगी। क्योंकि अक्षय अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान रखते हैं साथ ही स्मोकिंग और ड्रिंकिंग भी नहीं करते। इसके अलावा वो करीना कपूर को होम मिनिस्ट्री और शाहरुख खान को फाइनेन्स मिनिस्ट्री देना चाहेंगी।

कंगना रनौत जल्द ही फिल्म जजमेंटल है क्या के साथ लोगों के बीच होंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर से राजकुमार राव दिखाई देंगे। दोनों की जोड़ी ने इससे पहले भी फिल्म क्वीन में धमाल मचाया था। अब देखना होगा जजमेंटल है क्या फिल्म को लोग कितना प्यार देते हैं। इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?