लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर के नेपोटिज्म वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- बुलिंग और गुटबाजी ने सुशांत की हत्या की और आप....

By अमित कुमार | Updated: August 5, 2020 07:41 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार नेपोटिज्म को लेकर बेबाकी से अपनी बात सबके सामने रखती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, कुछ सितारों ने उनकी बात से सहमति जताई है, जबकि कुछ उनकी बात से असहमत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेपोटिज्म पर कंगना रनौत एक के बाद एक कई खुलासे कर रही हैं।कंगना ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाकर कई सेलेब्स को आड़े हाथों लिया है। अब इस मामले में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपनी बात रखी है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म पर बहस शुरू है। फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक अब खुलकर नेपोटिज्म पर बोल रहे हैं। नेपोटिज्म पर कंगना रनौत एक के बाद एक कई खुलासे कर रही हैं। कंगना रनौत ने अपने हाल के आरोपों में महेश भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर पर निशाना साधा था। जिसके बाद इंडस्ट्री दो खेमों में बट गई है। कुछ लोग कंगना के पक्ष में है तो वहीं कुछ उनके खिलाफ बोल रहे हैं।

कंगना ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाकर कई सेलेब्स को आड़े हाथों लिया है। अब इस मामले में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपनी बात रखी है। बॉलीवुड में जारी भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) की बहस में करीना कपूर खान ने अपना रुख स्पष्ट किया है। उनका कहना है कि किसी भी कलाकार के लिए सिर्फ नेपोटिज्म के भरोसे फिल्म इंडस्ट्री में टिकना संभव नहीं है। 

करीना कपूर के बयान पर कंगना का रिएक्शन आया सामने

करीना कपूर के इस बयान के बाद कंगना रनौत ने उन पर अपना गुस्सा जाहिर किया। कंगना की टीम ने ट्वीट्स करके करीना से सुशांत समेत कई अन्य सवाल पूछे। टीम ने ट्वीट में लिखा, ''करीना जी, आप सबको दर्शकों ने दौलतमंद और मशहूर बनाया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उम्मीद से अधिक सफलता बॉलीवुड को बुलीवुड में बदल देगी।'' कंगना की टीम ने साफतौर पर करीना के बयान पर असहमति जताई है। 

बेवकूफ नेपो किड्स को कंगना की चेतावनी

इसके अलावा ट्वीट में सभी स्टार किड्स को चेतावनी देते हुए कहा गया, ''सभी बेवकूफ नेपो किड्स के लिए चेतावनी, हमें आपकी सुख-सुविधाओं से कोई दिक्कत नहीं, हमारी समस्या है, जिस तरह आप हमारे साथ व्यवहार करते हैं। बुलिंग और गुटबाजी ने सुशांत की हत्या की है। उन्होंने शिकायत की थी कि फिल्म इंडस्ट्री में दम घुटता है।''

टॅग्स :करीना कपूरकंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!