लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- 'शिवसेना को भगवान शिव भी नहीं बचा सकते जब वो...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 30, 2022 13:42 IST

वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, "जब पाप बढ़ जाता है, तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है। जीवन का कमल खिलता है।" वहीं, शेयर किए गए वीडियो में कंगना रनौत को खुद देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर किए गए वीडियो में कंगना रनौत को खुद देखा जा सकता है।वीडियो में कंगना ने कहा कि 1975 के बाद से भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में वर्तमान समय सबसे महत्वपूर्ण है। 

मुंबई: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं, अब ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौतमहाराष्ट्र में जारी इस सियासी संकट पर बयान देती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा।

वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "जब पाप बढ़ जाता है, तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है। जीवन का कमल खिलता है।" वहीं, शेयर किए गए वीडियो में कंगना रनौत को खुद देखा जा सकता है। वीडियो में कंगना ने कहा कि 1975 के बाद से भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में वर्तमान समय सबसे महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि साल 2020 में मैंने कहा था कि लोकतंत्र आस्था के बारे में है। और जो कोई सत्ता के नशे में धुत होकर लोगों का विश्वास तोड़ेगा, उसका अभिमान भी अवश्य टूटेगा। और यह विशेष रूप से किसी की शक्ति नहीं है, बल्कि चरित्र की शुद्धता वाले व्यक्ति की है। शिवसेना के शासनकाल के अंत के बारे में कंगना ने कहा कि हनुमान जी को भगवान शिव का 12वां अवतार माना जाता है। और जब शिवसेना स्वयं हनुमान चालीसा पर प्रतिबंध लगाती है, तो स्वयं शिव भी उन्हें नहीं बचा सकते। हर हर महादेव। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।

बता दें कि कंगना रनौत ने इससे पहले 2020 में उद्धव ठाकरे को 'भाई-भतीजावाद का सबसे बुरा प्रोडक्ट' कहा था। मुंबई की आलोचना करने के लिए उद्धव ठाकरे द्वारा उन पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किए जाने के बाद उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, "आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए मुख्यमंत्री जी, एक लोक सेवक होने के नाते आप छोटे-छोटे झगड़ों में लिप्त हैं, अपनी शक्ति का उपयोग करके उन लोगों का अपमान और क्षति करते हैं जो आपसे सहमत नहीं हैं, आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं जो आपने खेलकर हासिल की है। गंदी राजनीति। शर्म।"

टॅग्स :कंगना रनौतउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार