लाइव न्यूज़ :

कंगना ने अनुराग कश्यप को दिया करारा जवाब, बताया 'मिनी महेश भट्ट'- कहा- जो आतंकवाद‍ियों को बचाते हैं और अब मूवी माफ‍िया को सुरक्षा दे रहे....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 21, 2020 13:30 IST

अब कंगना रनौत ने भी अनुराग कश्यप को करारा जवाब दिया है। कंगना ने कहा है कि अनुराग मूवी माफियाओं को बचाने का काम कर रहे हैं। इस ट्वीट के साथ एक बार फिर से कंगना सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप ने कंगना रनौत को ट्विटर पर जमकर लताड़ा हैअब कंगना ने जवाब देते हुए अनुराग को मिनी महेश भट्ट कहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में इंटरव्यू दिया है और जिस कारण से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कंगना ने बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स को आड़े हाथों लिया है। ऐसे में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट के जरिए एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर सीधा हमला बोला है। अनुराग ने कंगना पर निशाना साधते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए और आड़े हाथों लिया।

अब कंगना रनौत ने भी अनुराग कश्यप को करारा जवाब दिया है। कंगना ने कहा है कि अनुराग मूवी माफियाओं को बचाने का काम कर रहे हैं। इस ट्वीट के साथ एक बार फिर से कंगना सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

अनुराग कश्यप बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। अनुराग ने अब तक कई नायाब फिल्में भी फैंस के सामने पेश की हैं। अनुराग कुछ समय पहले सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है।  अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

कंगना ने अनुराग कश्यप के एक ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा- 'ये रहे मिनी महेश भट्ट, जो कंगना को अकेली और झूठे लोगों से घिरी हुई बता रहे हैं, ये लोग कंगना का इस्तेमाल कर रहे हैं, एंटी-नेशनल्स, अर्बन नक्सल्स जो आतंकवाद‍ियों को बचाते हैं और अब मूवी माफ‍िया को सुरक्षा दे रहे हैं।

उन्होंने एक और ट्वीट कर अपने गुस्से को जाहिर किया, वे लिखती हैं- 'खून के प्यासे आतंकवादी प्रमोटर्स अर्बन नक्सल्स और एंटी-नेशनल्स आज पूरी तैयारी के साथ आए हैं, वे अपने आपको स्थापना विरोधी कहते हैं लेक‍िन अब वे एक अकेली योद्धा के ख‍िलाफ खड़े हैं उन लोगों को बचाने के लिए जिन्होंने सुशांत को मानस‍िक और भावनातमक तौर पर आहत किया, क्या उन्होंने एक शब्द भी कहा जब सुशांत को बुली किया जा रहा था या उसे मार दिया गया?।

अनुराग का कंगना पर निशाना

अनुराग ने कहा कि  एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी।मेरी हर फिल्म पर आकर मेरा हौसला भी बढ़ाती थी, लेकिन इस नई कंगना को मैं नहीं जानता और अभी उसका यह डरावना इंटरव्यू भी देखा जो 'मणिकर्णिका' की रिलीज के बिलकुल बाद का है। सफलता और ताकत का नशा हर किसी को बराबर बहकाता है, चाहे वो इनसाइडर हो या आउटसाइडर मुझसे सीखिए, मेरे जैसा बनिए।

अनुराग ने कहा था कि  एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी।मेरी हर फिल्म पर आकर मेरा हौसला भी बढ़ाती थी, लेकिन इस नई कंगना को मैं नहीं जानता और अभी उसका यह डरावना इंटरव्यू भी देखा जो 'मणिकर्णिका' की रिलीज के बिलकुल बाद का है। सफलता और ताकत का नशा हर किसी को बराबर बहकाता है, चाहे वो इनसाइडर हो या आउटसाइडर मुझसे सीखिए, मेरे जैसा बनिए।

क्या कहा कंगना ने 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि मैं मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेक‍िन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मैं बता रही हूं, कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। मैं उसकी हकदार नहीं हूं फिर। मैं वो इंसान नहीं हूं जो इस तरह के बयान दे और अब तक मैंने जो कुछ भी कहा है वो जनता के हित में ही है।' 

टॅग्स :कंगना रनौतअनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच