लाइव न्यूज़ :

धार्मिक नफरत फैलाने की वजह से किया गया अकाउंट सस्पेंड तो भड़कीं रंगोली चंदेल, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: April 16, 2020 15:16 IST

रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह देश में चल रहे ज्यादातर मामलों पर अपने विचार रखती रही हैं। ऐसे में कई बार विवादित ट्वीट के कारण उन्हें ट्विटर की ओर से चेतावनी भी मिल चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी बेबाकी अंदाज के लिए मशहूर रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। जमात में शामिल हुए एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत के बाद रंगोली चंदेल ने विवादित ट्वीट किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। अपनी बेबाकी अंदाज के लिए मशहूर रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। जमात में शामिल हुए एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत के बाद रंगोली चंदेल ने विवादित ट्वीट किया था। रंगोली का यह ट्वीट लोगों को पसंद नहीं आया और रंगोली पर धार्मिक नफरत फैलाने का आरोप लगाकर अकाउंट सस्पेंड करने की मांग की गई। 

रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा था, ''एक जमाती कोरोना वायरस से मर गया। जब डॉक्टर्स और पुलिसवाले इन्हें चेक करने गए तो ये उन पर हमला करते हैं और मार देते हैं। सेक्युलर मीडिया और फेक मुल्लाओं को एक लाइम में खड़ा कर के गोली मार देनी चाहिए। हमें इतिहास की परवाह नहीं करनी चाहिए कि कोई हमें नाजी कहेगा। जिंदगी फेक इमेज से ज्यादा कीमती है।'

ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर रंगोली का बयान सामने आया है। ट्विटर के इस कदम से नाराज रंगोली ने कहा, 'ट्विटर अमेरिकन प्लैटफॉर्म है और हम सभी जानते हैं कि यह किस तरह से पक्षपात करते हैं। यह शुरू से ही भारत विरोधी रहा है। हिंदू देवी-देवताओं और पीएम या गृहमंत्री को लेकर आप इस पर किसी तरह का मजाक कर सकते हैं तो कुछ नहीं होगा, लेकिन कुछ समाजिक बात करेंगे तो अकाउंट सस्पेंड हो जाता है। यह क्या है?'

रंगोली ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'मुझे लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए ट्विटर की जरूरत नहीं है। मैं अपनी बहन (कंगना रनौत) की प्रवक्ता हूं। वो एक बड़ी स्टार है, अगर हम ऐसे में एक पक्षपाती प्लैटफॉर्म छोड़ भी दें तो कोई खास फर्क नहीं पड़ता।'

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!