लाइव न्यूज़ :

'शेरशाह' देखने के बाद बोलीं कंगना रनौत- क्या शानदार श्रद्धांजलि है, करण जौहर की भी की तारीफ

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2021 13:29 IST

हाल ही में दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने शेरसाह देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इसे देखने के बाद मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है और फिल्म के कालाकारों सहित इसकी पूरी टीम की सराहना की है।

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने भी फिल्म की तारीफ की थीइस बीच कंगना रनौत ने फिल्म की काफी तारीफ की हैशेरशाह के कलाकार सहित पूरी टीम को कंगना ने बधाई दी है

मुंबईः करण जौहर की निर्माण कंपनी धर्मा के बैनर तले बनी फिल्म शेरशहा को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। यह फिल्म 1999 के कारगिल युद्ध के नायक रहे विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। फिल्म के रिलीज के बाद लोगों ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी साकारात्म टिप्पणियां की हैं। दर्शकों से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने इसे अपना प्यार दिया है।

हाल ही में दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने शेरसाह देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इसे देखने के बाद मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है और फिल्म के कालाकारों सहित इसकी पूरी टीम की सराहना की है। कंगना रनौत जो निर्माता करण जौहर से कई मौकों पर सार्वजनिक तौर पर लड़ाई कर चुकी हैं, ने उनको शेरशाह के लिए सराहा है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, देश के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा हिमाचल के पालमपुर से थे। जोकि बहुत ही लोकप्रिय और साहसी सैनिक थे। उनके निधन ने सभी का दिल तोड़ दिया था, #शेरशाह। वहीं दूसरी पोस्ट में कंगना ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि, कि क्या शानदार श्रद्धांजलि दी है सिद्धार्थ मल्होत्रा, पूरी टीम को बधाई, ये एक बड़ी जिम्मेदारी थी और आप सभी ने उसको बखूबी पेश भी किया।

बता दें, साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने भी फिल्म की तारीफ की थी। अभिनेता ने कहा था कि शेरशाह को देखकर उनका 'सीना गर्व से फूल गया।' शेरशाह वह अपवाद है जो मेरे सैनिकों के लिए मेरा सीना गर्व से भर देता है। विष्णु जैसे प्रतिभाशाली निर्देशक को बढ़ावा देने के लिए धर्मा फिल्म को धन्यवाद। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई।

 

टॅग्स :कंगना रनौतसिद्धार्थ मल्होत्राकिआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!