लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने करवा चौथ पर साझा की बचपन की तस्वीर व्रत ना करने वालों को भी दी बड़ी नसीहत

By वैशाली कुमारी | Updated: October 24, 2021 17:13 IST

कंगना रनौत ने करवा चौथ के अवसर पर अपने बचपन की यादों को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए उन लोगों को भी नसीहत दी है जो व्रत का मजाक उड़ाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना हिमाचल प्रदेश की हैंवहां करवा चौथ के व्रत को धूमधाम से मनाया जाता है

बॉलीवुड अभिनेत्रीकंगना रनौत ने करवा चौथ के अवसर पर अपने बचपन की यादों को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए उन लोगों को भी नसीहत दी है जो व्रत का मजाक उड़ाते हैं। कंगना ने पोस्ट के माध्यम से बताया है कि जब वह छोटी थी तो उनके घर में कैसे यह त्यौहार मनाया जाता था। इसी दिन उनकी दादी चाची सज संवरकर अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन भूखे प्यासे रहती थी। 

गौरतलब है कि कंगना हिमाचल प्रदेश की हैं। वहां करवा चौथ के व्रत को धूमधाम से मनाया जाता है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर करवा चौथ की इन यादों के बारे में लिखा की "बड़े होकर मैंने अपने दादी, मां और चाची को और आसपास के सारे महिलाओं को करवा चौथ का व्रत करते देखा है। वह मेहंदी लगाती, नेल पेंट लगाती, गाने गाते, दुल्हनों की तरह सजती। घर का पूरा माहौल बदल जाता। घर के मर्द मजाक उड़ाते कि उनके भगवान अब तक भूखे हैं क्योंकि वह अब तक किचन में नहीं गयी। मुझे वह सब दिन बहुत याद आते हैं इस व्रत को करने वाली सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं और जो नहीं करते हैं वह उनका मजाक ना उड़ाए। 

कंगना की यह भी लिखा कि उन्हें यह त्यौहार किस वजह से पसंद है। वजह बताते हुए उन्होंने लिखा कि करवा चौथ की बहुत सारी चीजें मुझे पसंद है। पहली बात यह कि एक महिला के तौर पर आप चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो जाए लेकिन आपको इस दिन अपने खास दिन को फिर से जीने का मौका मिलता है जब वह दुल्हन की तरह सजी हैं। दूसरा है चाहे साल भर आप कितना भी लड़े लेकिन महत्ता कम नहीं होती। वह उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। तीसरी बात यह कि महिलाएं उस दिन काम नहीं करती और पुरुषों को उनकी जरूरत का पता चलता है। और जब महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं तो पुरुष को इसकी ज्यादा चिंता होने लगती है। मेरे घर में पुरुषों का यह तनाव देखा जा सकता है। वह बार-बार छत से ऊपर नीचे भागते हैं और आखिरी बात यह कि स्कूल से छुट्टी मिल जाती थी नेल पॉलिश लिपस्टिक लगाई और पापा के साथ खाने का मजा लिया यह दिन पुरानी यादों से भरा हुआ है।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई