लाइव न्यूज़ :

इरफान की यादों में खोईं कंगना रनौत, कहा- एक्टर इंडस्ट्री की बकवास वाली चीजों से ऊपर थे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 5, 2020 06:20 IST

कंगना ने एक इंटरव्‍यू में पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वे जब मिलते थे, मुश्किल से काम के बारे में बात कर पाते थे। इरफान ने कभी भी अपने टैलंट, स्‍टारडम और अपने क्राफ्ट को बहुत सीरियसली नहीं लिया।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान के अचानक इंतकाल से दुनियाभर के फैंस सदमे में हैं. लोग उनकी अदाकारी के साथ-साथ उनकी सादगी की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं

इरफान खान के अचानक इंतकाल से दुनियाभर के फैंस सदमे में हैं. लोग उनकी अदाकारी के साथ-साथ उनकी सादगी की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कंगना रणावत ने इरफान के साथ दो फिल्मों में काम किया था- 'लाइफ इन अ मेट्रो' और 'नॉकआउट'. इस दौरान दोनों के बीच खूब जमती थी और वे दोस्त बन गए थे. उन्होंने कहा, ''इरफान इतने वास्तविक थे कि उन्होंने एक निश्चित दायरे में घुसने का नाटक नहीं किया. वह पहले दिन से इंडस्ट्री की बकवास वाली चीजों से ऊपर थे.'' इरफान की यादों में खोईं कंगना ने बताया कि शुरू में उनके बीच कोई बॉन्ड नहीं था लेकिन जब उन्होंने इंडो-फ्रेंच प्रोडक्शन 'डिवाइन लवर्स' में काम किया तो वे दोस्त बन गए. हालांकि, यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. पुराने दिनों को याद करते हुए कंगना ने कहा कि वे जब मिलते थे, मुश्किल से काम के बारे में बात कर पाते थे. इरफान ने कभी भी अपने टैलंेट, स्टारडम और अपने क्राफ्ट को बहुत सीरियसली नहीं लिया. कंगना ने कहा, ''जब वह एंग ली की फिल्म कर रहे थे, उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को भी रिजेक्ट किया. इसके लिए हम उन्हें चिढ़ाते थे लेकिन इससे उन्हें बिल्कुल भी असर नहीं पड़ता था. वह बहुत ही कूल आदमी थे.''

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!