लाइव न्यूज़ :

कंगना और बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, एक्ट्रेस ने कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2020 12:20 IST

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता तक... किसी से भी पंगा लेने में जरा भी नहीं डरती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकई महीनों से कंगना रनौत के बेबाक बयान विवादों में आ चुके हैंमुंबई पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ समन जारी कर दिया है।

 बांद्रा थाने की मुंबई पुलिस ने राजद्रोह मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रीकंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को तलब किया है। दोनों बहनों को सोमवार और मंगलवार को क्रमशः पुलिस स्टेशन बुलाया गया है।

बता दें कि एक वकील की तरफ से दायर की गई शिकायत पर बांद्रा कोर्ट के मजिस्ट्रेट के आदेश पर यह मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले में कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

इसी बीच कंगना रनौत ने एक बार फिर से शिवसेना पर जबरदस्त हमला कर दिया है। अपने लेटेस्ट ट्वीट में कंगना रनौत ने शिवसेना को जमकर खरीखोटी सुनाई है। कंगना रनौत ने लिखा, 'पेंगुइन सेना इस समय बहुत उत्साहित है। महाराष्ट्र के पप्पूप्रो मुझे यानी कंगना को बहुत याद करते हैं। कोई बात नहीं... मैं जल्द ही वापस आ रही हूं।'

ये पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने सरेआम शिवसेना की आलोचना की है। राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए शिवसेना पर जमकर हमले किए थे।

बांद्रा कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ FIR करने के दिए आदेश

शनिवार को मुंबई में बांद्रा कोर्ट ने  कंगना रनौत के खिलाफ एक मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।बांद्रा कोर्ट में मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने याचिका दायर की है। इस याचिका में कहा गया है कि एक्ट्रेस लगातार बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

कंगना काफी समय से सोशल मीडियासे लेकर टीवी तक, हर जगह वह बॉलीवुड के खिलाफ बोल रही हैं। कंगना नेपोटिज्म जैसे मुद्दे पर खुलकर बोल चुकी हैं।

याचिका में ये भी कहा गया है कि कंगना ने बॉलीवुड के हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच खाई पैदा की है। एक्ट्रेस बराबर आपत्तिजनक ट्वीट कर रही हैं जिससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग इससे आहत हैं। अब कोर्ट ने कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस