लाइव न्यूज़ :

कंगना को पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में हाईकोर्ट से झटका, अर्जेंट सुनावई से किया इंकार, कहा- फिर से डालें याचिका

By अनिल शर्मा | Updated: June 15, 2021 12:45 IST

गौरतलब है कि एक्ट्रेस पर मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में देशद्रोह का मामला दर्ज है। पासपोर्ट अथॉरिटी ने इसी बात का हवाला देते हुए पासपोर्ट रिन्यूअल से मना कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे एक्ट्रेस पर मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में देशद्रोह का मामला दर्ज हैपासपोर्ट अथॉरिटी ने इसी बात का हवाला देते हुए पासपोर्ट रिन्यूअल से मना कर दिया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को पासपोर्ट रिन्यूवल मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की तारीख 25 जून कर दी है। पासपोर्ट अथॉरिटी द्वारा पासपोर्ट रिन्यू करने से मना करने पर कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले पर आज सुनवाई होनी थी। कोर्ट में आवेदन करते हुए कंगना ने कहा कि  बांद्रा पुलिस द्वारा उनके खिलाफ घृणित ट्वीट और देशद्रोह के लिए दर्ज की गई एफआईआर के चलते पासपोर्ट अथॉरिटी इस पर आपत्ति उठा रही है।

क्या कहा हाईकोर्ट ने?आज हाईकोर्ट ने कहा उन्होंने गलत तरीके से याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने पूछा कि जब पासपोर्ट की मियाद खत्म हो रही है, यह जानते हुए भी आखिरी क्षणों में याचिका क्यों दाखिल की? हाई कोर्ट ने कंगना को नये तरीके से फिर से याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस पर मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में देशद्रोह का मामला दर्ज है। पासपोर्ट अथॉरिटी ने इसी बात का हवाला देते हुए पासपोर्ट रिन्यूअल से मना कर दिया है। अथॉरिटी के मना करने के बाद कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसकी आज सुनावई होनी है।

कंगना ने अपने आवेदन में लिखा है कि चूंकि वो एक अभिनेत्री हैं, इसलिए उन्हें प्रोफेशनल मीटिंग के लिए देश भर के अलावा इंटरनेशनल ट्रेवल करना होता है। कंगना ने फिल्म की शूटिंग का भी हवाला दिया है। बकौल कंगना, एक फिल्म की शूटिंग करनी है जिसमें मेरा लीड रोल है। जिसके लिए मुझे 15 जून से अगस्त 2021 तक बुडापेस्ट की यात्रा करनी है।

बता दें कंगना का पासपोर्ट सितंबर 2021 में खत्म हो जाएगा। इसलिए एक्ट्रेस ने पासपोर्ट रिन्यू करवाना चाहा लेकिन अथॉरिटी ने उनके खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामले को लेकर इंकार कर दिया।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!