लाइव न्यूज़ :

जल्द राजनीति में कदम रखेंगी कंगना रनौत, राजनीतिक पार्टी कर रही हैं एक्ट्रेस से संपर्क !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 1, 2019 10:38 IST

कंगना राजनीति की ओर अपना रूख कर सकती हैं इसके लिए कई पार्टियां उनसे संपर्क भी कर रही हैं। वह जिस तरह से बोलती हैं वह राजनीति के लिए एक दम फिट कही जा रही हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होगी, उससे पहले कई सेलेब्स अलग-अलग पार्टियों का दामन थामते नजर आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में जिसका नाम जुड़ता नजर आ रहा है वह हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत।

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार कंगना राजनीति की ओर अपना रूख कर सकती हैं इसके लिए कई पार्टियां उनसे संपर्क भी कर रही हैं। वह जिस तरह से बोलती हैं वह राजनीति के लिए एक दम फिट कही जा रही हैं।

हाल ही में मुंबई मिरर से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा है कि उन्हें कई राजनीतिक पार्टी से पॉलीटिक्स में शामिल होने के ऑफर आ चुके हैं, क्योंकि उनकी बातों का असर लोगों पर बहुत होता है। लेकिन एक्ट्रेस किसी एक पार्टी को ज्वाइन कर अपनी आवाज को फालतू में व्यर्थ नहीं करना चाहती हैं।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा है कि मेरे दादा जी सरजू सिंह राजपूत हिमाचल प्रदेश में पॉलिटिक्स जुड़े हुए थे। अभी तक उन्हें कई राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए हर तरह से लुभाया है, जिनमें से कुछ ने मुझे बड़े पद भी ऑफर किए हैं।

कंगना ने कहा है कि अगर मैं राजनीति में आती हूं तो  मुझे पता है कि मेरी आवाज लोगों पर असर करेगी। लेकिन एक बार पार्टी की मुहर लगने पर आप अपनी आजादी खो देंगे। ऐसे में आप किसी भी मुद्दें पर आजाद नहीं रह सकते। किसी रिलेशनलशिप या फिर पार्टनर को लेकर बोलने की आजादी खो देंगे।

उन्होंने बात करते हुए  कहा कि बहुत से लोग ऐसे हैं जो राजनीति में खास दिलचस्पी नहीं लेते हैं जबकि ये सबसे देश का हिस्सा है। कंगना ने कहा कि अगर वह कभी राजनीति में आईं तो वह सिर्फ निस्वार्थ और कमिटेड तौर पर होंगी। उन्होंने कहा कि अभी वो खुद को एक कलाकार कहलाना ज्यादा पसंद करती हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस