लाइव न्यूज़ :

आमिर खान को लेकर फेक वीडियो शेयर करने पर ट्रोल हुईं कंगना रनौत, स्वरा भास्कर बोलीं- थक जा बहन

By अमित कुमार | Updated: August 24, 2020 10:15 IST

कंगना रनौत और स्वरा भास्कर ने एक साथ तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों में काम किया है। कभी एक-दूसरे की दोस्त रही इन दोनों एक्ट्रेसेस के बीच अब कुछ ठीक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना से एक बड़ी गलती हो गई, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।कंगना के साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुकीं स्वरा भास्कर ने भी कंगना के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। कंगना रनौत का नाम इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो अपने विचार खुलकर लोगों के सामने पेश करती है। कंगना की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में की जाती है। लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर तय करना कतई आसान नहीं रहा था। कंगना कई मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से अपनी दिल की बात करती रही हैं। 

हाल ही में कंगना से एक बड़ी गलती हो गई, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, कंगना रनौत ने आमिर खान से जुड़ा एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। उस वीडियो के जरिए उन्होंने आमिर खान को कट्टरपंथी बता दिया था। कंगना की इस हरकत से फैंस गुस्से में नजर आए और वह लगातार बॉलीवुड की क्वीन को ट्रोल करने लगे। 

स्वरा भास्कर ने कंगना के लिए किया यह ट्वीट

वहीं कंगना के साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुकीं स्वरा भास्कर ने भी कंगना के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। स्वरा लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आईं। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। ट्वीट के जरिए उन्होंने कंगना रनौत पर निशाना साधा है। स्वरा ट्वीट कर कहती हैं- थक जा बहन। अब उनके तीन शब्द ही बता रहे हैं कि वे कंगना से परेशान हो चुकी हैं।

फ्लैश को लेकर चर्चा में स्वरा

कंगना ने कई मौकों पर बॉलीवुड के एक तबके को अपने निशाने पर लिया है। कंगना ने स्वरा पर भी कुछ आरोप लगाए थे। वहीं स्वरा की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज फ्लैश रिलीज हुई है। इरोज नाऊ पर रिलीज की गई इस वेब सीरीज को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। 

टॅग्स :कंगना रनौतस्वरा भाष्करबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!