लाइव न्यूज़ :

पत्रकार के सवाल पर भड़कीं कंगना रनौत, लगाई फटकार, कहा- बैठ जाओ, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: February 4, 2022 15:54 IST

कंगना रनौत से MX प्लेयर और ऑल्ट बालाजी के शो 'लॉक अप' के लॉन्च इवेंट के दौरान पत्रकार ने दीपिका पादुकोण से जुड़ा एक सवाल पूछा। सवाल दीपिका पादुकोण के पहनावे को लेकर था।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत MX प्लेयर और ऑल्ट बालाजी के शो 'लॉक अप' को होस्ट करती नजर आएंगीइस इवेंट में कंगना से एक पत्रकार ने दीपिका पादुकोण के पहनावे से जुड़ा एक सवाल पूछा था

मुंबईः अभिनेत्री कंगना रनौत को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। किसी भी बात को कहने से हिचकती नहीं है। ऐसा ही एक इवेंट में हुआ जब पत्रकार ने ऐसा कुछ पूछ लिया जिसपर कंगना भड़क गईं। कंगना ने पत्रकार को डांटते हुए कहा कि बैठ जाओ। मैं उनका बचाव करती हूं जिनका कोई नहीं करता है।

दरअसल कंगना रनौत से MX प्लेयर और ऑल्ट बालाजी के शो 'लॉक अप' के लॉन्च इवेंट के दौरान पत्रकार ने दीपिका पादुकोण से जुड़ा एक सवाल पूछा। सवाल दीपिका पादुकोण के पहनावे को लेकर था। पत्रकार ने 'गहराइयां' के प्रमोशन में दीपिका पादुकोण के 'छोटे कपड़ों' पर एक इन्फ्लुएंसर के कमेंट को लेकर सवाल किया। कंगना ने जवाब देते हुए कहा, "मैं यहां उनका बचाव करने के लिए हूं जो अपना बचाव नहीं कर सकते। वह (दीपिका) अपना बचाव कर सकती हैं। मैं यहां उनकी फिल्म का प्रचार नहीं कर सकती। बैठ जाओ।"

कंगना रनौत ने आगे कहा, दीपिका पादुकोण की पास एक आवाज है, एक प्लेटफॉर्म और फैन फॉलोविंग। दीपिका पादुकोण गहराइयां का प्रमोशन कर रही थीं। इस दौरान उनकी नेकलाइन को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था। दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी अहम रोल में हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतदीपिका पादुकोणहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!