लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले पर पोस्ट को लेकर कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने दर्ज करायी FIR

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2021 10:24 IST

कंगना रनौत ने लिखा, देश मेरे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगर मुझे इसके लिए अपनी कुर्बानी देनी पड़ी तो मैं करूंगी। लेकिन मैं कभी नहीं डरा, और न कभी डरूंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने पंजाब सरकार से कथित अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने का भी अनुरोध कियाकंगना ने मंगलवार को इंस्टा पोस्ट में लिखा, लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मुंबई हमले पर किए पोस्ट को लेकर जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर बताया कि मुझे विघटनकारी ताकतों की तरफ से निरंतर धमकियां मिल रही हैं। बठिंडा के एक भाई साहब ने तो मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

कंगना ने पंजाब सरकार से कथित अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया। उन्होने लिखा, मैंने उस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिसने मुझे धमकी दी थी। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जल्द ही कार्रवाई करेगी। 

कंगना ने मंगलवार को इंस्टा पोस्ट में लिखा, लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। कोई भी पार्टी सरकार बना सकती है लेकिन नागरिकों की अखंडता, एकता और मौलिक अधिकारों की रक्षा और विचारों की अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार हमें बाबासाहेब अम्बेडकर के संविधान द्वारा दिया गया है। मैंने कभी भी किसी जाति, धर्म या समूह के बारे में अपमानजनक या घृणित कुछ भी नहीं कहा है।

क्वीन अभिनेत्री ने आगे लिखा, देश मेरे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगर मुझे इसके लिए अपनी कुर्बानी देनी पड़ी तो मैं करूंगी। लेकिन मैं कभी नहीं डरा, और न कभी डरूंगी। मैं देशद्रोहियों के खिलाफ बोलना जारी रखूंगी। कंगना आखिरी बार थलाइवी में नजर आई थीं।

टॅग्स :कंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!