लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामले पर अध्ययन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कंगना से मेरा कोई रिश्ता नहीं है और आगे रहेगा भी नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2020 10:11 IST

महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू के आधार पर यह जांच कराई जा रही है

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू कर दी हैअध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू के आधार पर जांच कराई जा रही है

महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनौत के बीच हमासान जारी है।अध्ययन सुमन ने एक वीडियो जारी करके कंगना से किनारा करते हुए ड्रग्स जांच मामले में खुद को शामिल ना किए जाने की अपील की है। अध्ययन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वह परेशान हैं क्योंकि उनके पुराने इंटरव्यू के जरिए उनका नाम इस सबमें खींचा जा रहा है।

अध्ययन ने 2016 में ये इंटरव्यू दिया था। अध्ययन ने कहा है कि  मैं सभी से हाथ जोड़ता हूं, प्लीज मुझे इसमें ना खींचे। अध्ययन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

अध्ययन सुमन ने कहा कि जो मुझे कहना था वो मैंने 2016 में कह दिया था तब मुझे और मेरे परिवार को नेशनल टेलीवजन पर निशाने पर लिया गया था। बहुत मुश्किलों से गुजरा हूं। 11-12 साल के संघर्ष के बाद अब आगे बढ़ना चाहता हूं। आप सभी का बहुत प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत से मेरा कोई रिश्ता नहीं है और आगे भी कोई रिश्ता नहीं रहेगा। लेकिन हमारी लड़ाई एक है, जस्टिस फॉर सुशांत। दरअसल अध्ययन ने आरोप लगाया था कि कंगना रनौत ड्रग्स लेती हैं और उनको भी जबरदस्ती ड्रग्स का सेवन करवाया था   इसके बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच करेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस ने कंगना रनौत से भी जुड़े ड्रग लिंक्स की जांच कराने की मांग की थी।

ऐसे में कंगना से चिढ़ी महाराष्ट्र सरकार ने एक्ट्रेस के ड्रग्स कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है।  अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू के आधार पर यह जांच कराई जा रही है। शिवनेता नेता सुनील प्रभु और प्रताप ने अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू की कॉपी महाराष्ट्र सरकार को सौंपी है।

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?