लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने वीर दास का पुराना ट्वीट साझा किया, कहा- घटिया भारतीय आदमी, फिल्ममेकर ने भी ट्वीट शेयर कर बोला हमला

By अनिल शर्मा | Updated: November 18, 2021 09:07 IST

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर वीर दास का पुराना ट्वीट शेयर कर लिखा, "घटिया भारतीय आदमी का उदाहरण जो किसी भी काम का नहीं है...इसलिए वह अपने जैसे घटिया और सेक्सिस्ट-रेसिस्ट लोगों को अपना घटियापन बेचता है।"

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने वीर दास पर फिर हमला बोला हैकंगना रनौत ने वीर दास का पुराना ट्वीट साझा किया और कहा कि घटिया भारतीय आदमी का उदाहरण

मुंबईः कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास को उनके 'आई कम फ्रॉम टू इंडियाज़' वीडियो के लिए 'अपराधी' कहने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनका पुराना ट्वीट साझा कर हमला बोला। वहीं फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी वीर दास का पुराना ट्वीट साझा कर उनपर निशाना साधा है।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर वीर दास का पुराना ट्वीट शेयर कर लिखा, घटिया भारतीय आदमी का उदाहरण जो किसी भी काम का नहीं है...इसलिए वह अपने जैसे घटिया और सेक्सिस्ट-रेसिस्ट लोगों को अपना घटियापन बेचता है।

इससे पहले कंगना रनौत ने वीर दास को उनके वायरल वीडियो के लिए फटकार लगाई थी और वीडियो की तुलना आतंकवाद से की थी। वीर दास ने वाशिंगटन डीसी 'टू इंडियाज' नाम की एक कविता पढ़ी थी जिसका क्लिप अपने यूट्यूब पर साझा की थी। वीर दास ने पढ़ा था- मैं उस भारत से आता हूं, जहां AQI 9000 है लेकिन हम फिर भी अपनी छतों पर लेटकर रात में तारे देखते हैं। मैं उस भारत से आता हूं, जहां हम दिन में औरतों की पूजा करते हैं और रात में गैंगरेप करते हैं।

वीर दास के इस वीडियो को लेकर मुंबई और दिल्ली में शिकायत भी की गई है। दिल्ली के तिलग मार्ग थाने में आदित्य झा नाम के शख्स ने शिकायत की है। वहीं मुंबई में एडवोकेट आशुतोष दुबे ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 वीर दास का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो धड़ों में बंटे नजर आए। बॉलीवुड की कई हस्तियां वीर दास को निशाने पर लिया। फिल्ममेकर अशोक पंडित, विवेक अग्निहोत्री, कंगना रनौत सहित अन्य ने उनको फटकार लगाई वहीं फिल्ममेकर हंसल मेहता, ऋचा चड्ढा, कांग्रेस नेता शशि थरूर, कपिल सिब्बल ने वीर की सराहना की है।

टॅग्स :कंगना रनौतवीर दासहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!