लाइव न्यूज़ :

वोटिंग के बाद कंगना का पिछली सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'कांग्रेस के समय देश की जो दुर्दशा हुई उससे बुरा कुछ नहीं'

By मेघना वर्मा | Updated: April 29, 2019 17:09 IST

कंगना जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या में नजर आएंगी। जिसके टाइटल को लेकर लगातार बवाल हो रहा है। इस विषय पर कंगना की बहन रंगोली ने उनका पक्ष लिया था। वहीं कंगना इसके बाद जयललिता की बायोपिक की तैयारी भी कर रही हैं। 

Open in App

लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जमकर वोट डालने जा रहे हैं। बच्चन परिवार समेत, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, ट्विंकल खन्ना सभी ने वोट दिया है। ऐसे में मर्णिकर्णिका स्टार कंगना रनौत ने भी वोट डाला है। वोट डालकर आने के बाद कंगना ने कांग्रेस पार्टी को जमकर धो दिया है। 

वोट निकलकर बाहर आयीं कंगना रनौत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'चुनाव का दिन बहुत जरूरी होता है। पांच साल में एक बार आता है तो मेरी रिक्वेस्ट है कि इसका यूज जरूर करें। मैं समझती हूं देश इस समय सही आजादी का मजा ले रहा है। क्योंकि इससे पहले हम सब मुगल, ब्रिटिश और इटालियन सरकार के गुलाम थे। इसके पहले की पार्टियों ने लंदन में छुट्टियां मनाईं और मजे किए है।'

कंगना ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के वक्त हालात बहुत बुरे थे। रेप, गरीबी, प्रदूषण की जो हालत आज है, उससे कई गुना ज्यादा खराब हालत कांग्रेस के शासन में थी। ये स्वराज और स्वधर्म का समय है। हमें भारी मात्रा में वोट करना चाहिए। कांग्रेस पर कंगना के इस हमले का कोई फर्क पड़ता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

कंगना बॉलीवुड के कुछ उन सितारों में से हैं जो हमेशा अपनी बातों को खुलकर सामने रखती हैं। फिर चाहे वो देश को लेकर हो या फिल्म इंडस्ट्री को लेकर। इसके पहले उन्होंने करण जौहर पर भी सवाल खड़े किए थे। कंगना मानती हैं कि करण जौहर नेपोटिजम को बढ़ावा देते हैं। जिसके लिए उन्होंने जमकर डायरेक्टर पर हमला भी बोला था।

कंगना जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या में नजर आएंगी। जिसके टाइटल को लेकर लगातार बवाल हो रहा है। इस विषय पर कंगना की बहन रंगोली ने उनका पक्ष लिया था। वहीं कंगना इसके बाद जयललिता की बायोपिक की तैयारी भी कर रही हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतकांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?