लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने की नए प्रोजेक्ट की घोषणा, सोशल मीडिया पर शेयर किया फिल्म का पोस्टर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 28, 2020 07:33 IST

अक्सर ही सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है।इन दिनों कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर चर्चा में हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही अपने बेबाक अंदाज के कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मगर इस बार वो अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर पोस्ट शेयर किया है। यही नहीं, इसी के साथ साथ कंगना ने अपनी नई फिल्म का नाम भी बताया। 

कंगना रनौत ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'इस दिसंबर को टेक-ऑफ करने के लिए तेजस तैयार है। इस साहसी कहानी का हिस्सा बनने के लिए गर्व महसूस कर रही हूं। ये हमारे बहादुर एयरफोर्स पायलटों के लिए एक बड़ी बात है। जय हिंद।' पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है। इसमें कंगना तेजस फाइटर प्लेन के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने एयरफॉर्स की ड्रेस पहनी हुई है। इन दिनों कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर चर्चा में हैं। वो लगातार इस मामले पर राय साझा करती हुई नजर आ रही हैं। 

हाल ही में उन्होंने ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद फैंस के बीच अपनी बात पेश की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जूस के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'ड्रग्स आपको कुछ समय के लिए अच्छा महसूस करा सकते हैं। मगर अनिवार्य रूप से यह आपको अवसाद की गहराई में फेंक देता है।  उन चीजों का सेवन करें जो केवल आपको कभी भी नीचे नहीं ले जाते हैं। धरती के पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है। इस ताजा निकले हुए गन्ने को जूस को देखिए, जिसमें चुटकी भर गुलाबी नमक और नींबू का रस मिला हुआ है।'

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस