लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स लेने वालों को कंगना रनौत ने दी हिदायत, कहा- गुलाबी नमक और नींबू का रस डालकर पीजिए गन्ने का जूस

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 27, 2020 14:54 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार ड्रग्स को लेकर फैंस के सामने अपनी बात रख रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को गुलाबी नमक और नींबू का रस डालकर गन्ने का जूस पीने की हिदायत दी।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत लगातार ड्रग्स को लेकर फैंस के बीच अपनी राय रख रही हैं।उन्होंने हाल ही में करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें भी धोखे से ड्रग्स दिया गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री की 'क्वीन' अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस के सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, इस मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद मामला और उलझ गया है। ऐसे में इस मामले पर अब कंगना रनौत ने भी अपनी बात रखी है। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर जूस के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ड्रग्स आपको कुछ समय के लिए अच्छा महसूस करा सकते हैं। मगर अनिवार्य रूप से यह आपको अवसाद की गहराई में फेंक देता है।  उन चीजों का सेवन करें जो केवल आपको कभी भी नीचे नहीं ले जाते हैं। धरती के पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है। इस ताजा निकले हुए गन्ने को जूस को देखिए, जिसमें चुटकी भर गुलाबी नमक और नींबू का रस मिला हुआ है।'

बता दें, कंगना रनौत लगातार ड्रग्स को लेकर फैंस के बीच अपनी राय रख रही हैं। उन्होंने हाल ही में करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें भी धोखे से ड्रग्स दिया गया था। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं तब माइनर थी और मेरे मेंटॉर इतने खतरनाक बन चुके थे जो मेरी ड्रिंक में ड्रग्स मिला देते ताकि मैं पुलिस के पास न जा सकूं। जब मैं सक्सेसफुल हो गई और मुझे फेमस फिल्मी पार्टियों में एंट्री मिलने लगी और तब मेरा सामना सबसे शॉकिंग और भयानक दुनिया व ड्रग्स, अय्याशी और माफिया जैसी चीजों से हुआ था।' 

वहीं सुशांत केस को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक मामला दर्ज कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ 20, 22, 27, 28, 29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित मादक पदार्थ के कथित लेनदेन के सिलसिले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस