लाइव न्यूज़ :

'क्वीन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल रोज एक नई लड़की के साथ करते हैं सेक्स, खुद शेखी बघारकर बताया'

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 7, 2018 10:13 IST

हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

Open in App

मुंबई, 07 अक्टूबरः नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। एक मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो रहा है। दरअसल, उन्होंने बताया है कि क्वीन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल उनके सामने खूब शेखी बघारते थे कि रोज-रोज एक नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं। साथ ही उन्होंने आपबीती भी बताई है।

'बहल ने कई मौकों पर असहज महसूस कराया'

कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि "क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था। अभिनेत्री का यह बयान प्रोडक्शन हाउस ‘फैंटम फिल्म्स’ की एक महिला कर्मचारी द्वारा फिल्म निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप फिर से लगाये जाने के बाद आया है। 'फैंटम फिल्म्स' की एक महिला कर्मचारी ने पिछले साल आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया। बहल पहले फैंटम फिल्म्स में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंतेना के साथ साझेदार थे। 

'शादी शुदा होने के बावजूद बघारी शेखी'

हफिंगटन पोस्ट इंडिया में हाल ही में छपे एक आलेख में महिला ने अपने आरोपों को दोहराते हुए उस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की थी। कंगना ने एक बयान में कहा, ‘मैं पूरी तरह से उस पर (महिला) विश्वास करती हूं। हम जब 2014 में 'क्वीन' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त शादीशुदा होने के बावजूद भी बहल मेरे सामने यह शेखी बघारते थे कि वह रोज-रोज एक नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं।' 

'मेरे बालों को सूंघते थे'

रनौत ने कहा, 'हम जब कभी भी मिलते थे वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे। मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था।' फिल्म निर्माता हंसल मेहता और पटकथा लेखक अपूर्व असरानी फिल्म उद्योग के ऐसे लोगों में शामिल हैं जिन्होंने विकास बहल की निंदा की है।

क्या था तनुश्री का आरोप

आपको बता दें, हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कंगना रनौतविकास बहलनाना पाटेकरतनुश्री दत्ता
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?