लाइव न्यूज़ :

इजरायल और फिलिस्तीन पर बोलने वाले भारतीय मुसलमान तालिबान पर चुप क्यों हैं, अभिनेता ने किया ट्वीट

By अनिल शर्मा | Updated: August 17, 2021 12:47 IST

कमाल राशिद खान ने एक और ट्वीट किया और कहा कि तालिबान खुद को मुसलमानों का कैडर कहते हैं। अगर यह सच है तो लोग उनसे क्यों डर रहे हैं और अफगानिस्तान से भाग रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि किसी भी धर्म के कट्टर कैडर समाज के लिए अच्छे नहीं होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तालिबान के कब्जे के बाद काबुल समेत विभिन्न शहरों की सड़कों पर अफरातफरी का माहौल हैकमाल राशिद खान ने भारतीय मुसलमानों के तालिबान का विरोध नहीं करने को लेकर ट्वीट किया हैकेआरके ने कहा, किसी भी धर्म के कट्टर कैडर समाज के लिए अच्छे नहीं होते हैं

अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद सामने आई तस्वीरें लोगों के दिलों को तार-तार कर रही हैं। काबुल एयरपोर्ट जान बचाकर देश से बाहर निकल जाने की छटपटाहट से हर कोई विचलित हो रहा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान ने यह सवाल उठाया है कि भारतीय मुसलमान तालिबान का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं।

अभिनेता ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि जब भी इजरायल और फिलिस्तीन संघर्ष होता है, भारतीय मुसलमान हमेशा फिलिस्तीन का विरोध करते हैं फिर अफगानिस्तान पर कब्जे को लेकर तालिबान का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं।

केआरके ने इस बाबत कई ट्वीट किए हैं। केआरके ने ट्वीट किया- भारतीय मुसलमान हमेशा फिलिस्तीनी लोगों का समर्थन करने का विरोध करते हैं, जब भी इजरायल और फिलिस्तीन संघर्ष होता है। तो अब वे तालिबान का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं जो अफगानिस्तान में मुसलमानों को मार रहे हैं? यानी इस दुनिया में सब कुछ राजनीति के लिए होता है भाईचारे के लिए नहीं।

कमाल राशिद खान ने एक और ट्वीट किया और कहा कि तालिबान खुद को मुसलमानों का कैडर कहते हैं। अगर यह सच है तो लोग उनसे क्यों डर रहे हैं और अफगानिस्तान से भाग रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि किसी भी धर्म के कट्टर कैडर समाज के लिए अच्छे नहीं होते हैं।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल समेत विभिन्न शहरों की सड़कों पर अफरातफरी का माहौल है। एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसी स्थिति है और लोग जल्द से जल्द देश छोड़ देना चाहते हैं। 

टॅग्स :कमाल आर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!