लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स का नहीं आया रिएक्शन, तो प्रोड्यूसर ने कहा- इतना डर, इतने तो लोग ब्रिटिश काल में...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2020 13:54 IST

पाकिस्तान में हुए इस हादसे पर हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का रिएक्शन आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर जमकर निशाना साधा है।कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार (22 मई) को कराची जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 97 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग ही बच पाए। AFP न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है। विमान में 99 लोग सवार थे। हादसे के बाद खबर आई थी कि 66 लोगों की मौत हुई है लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़कर 97 हो गया। विमान संख्या पीके-8303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

 पाकिस्तान में हुए इस हादसे पर हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का रिएक्शन आया है। कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर जमकर निशाना साधा है।

कमाल आर खान (Kamaal R Khan Twitter) ने पाकिस्तान में हुए हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा, "एक समय था, जब हमारे एक्टर पाकिस्तान की हर एक चीज को लेकर ट्वीट करते थे। लेकिन आज उन कलाकारों के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वह पाकिस्तान में हुए प्लेन हादसे पर एक शब्द भी कह सकें, इतना डर, ये कैसी जिंदगी जी रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि लोग ब्रिटिश राज में भी उतना डरते थे। कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।  उनके ट्वीट पर ट्विटर यूजर भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने पीएम पर निशाना साधा हो. इससे पहले भी वो कई मुद्दों को लेकर उन पर निशाना साध चुके हैं।

कमाल के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग तरह तरह से कमाल के इस ट्वीट पर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। कमाल इस तरह के ट्वीट करते रहते हैं। इससे पहले एक बार कोरोना के भारत में आने से पहले केआरके ने ट्वीट किया था भारत में कोरोना आ जाए। जिसके बाद वह जमकर ट्रोल भी हुए थे। अब एक बार फिर से केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

हाल ही में कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :कमाल आर खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?