लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने किया कटाक्ष, लिखा-21 दिन घर पर खुशी से गुजारें, लेकिन प्लीज, बढ़ती जनसंख्या का ध्यान...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 25, 2020 11:58 IST

कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस का कहर भारत में भी अब देखने को मिल रहा है। 14 अप्रैल तक घरों में रहेंगे और कोरोना को हराने की जंग लड़ेंगें।

कोरोना वायरस का कहर भारत में भी अब देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। अब पूरे देश के लोग 14 अप्रैल तक घरों में रहेंगे और कोरोना को हराने की जंग लड़ेंगें। लॉकडाउन में जरुरी सामान की चीजें मिलती रहेंगीं। ऐसे में पीएम के इस ऐलान के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने भी इस पर प्रतिक्रिया पेश की है।

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

कमाल ने ट्वीट करके घर में रहने वाले लोगों पर कटाक्ष किया है। कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि दोस्तों ये #lockdownindia के 21 दिन घर पर ख़ुशी से गुज़ारे, लेकिन प्लीज़, बढ़ती जनसंख्या का ध्यान रख़कर! #COVID2019। इसके अलावा कमाल ने एक और ट्वीट किया है।केआरके ने लिखा है,पूरे भारत को 21 दिनों तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है जो कि पीएम मोदी द्वारा लिया गया अच्छा निर्णय है। लेकिन वह लोग कैसे जियेंगे, जिनके पास खाने का स्टॉक नहीं है और जिनके पास 21 दिनों तक जिंदगी गुजारने के लिए पैसे नहीं हैं। यह निर्णय बिल्कुल नोटबंदी की तरह बिना सोचे-समझे किये गया है।

कमाल इस तरह के ट्वीट करते रहते हैं। इससे पहले एक बार कोरोना के भारत में आने से पहले केआरके ने ट्वीट किया था भारत में कोरोना आ जाए। जिसके बाद वह जमकर ट्रोल भी हुए थे। अब एक बार फिर से केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

हाल ही में कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?