लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर का करण जौहर पर फूटा गुस्सा, कहा- अगर सच में बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2019 14:13 IST

करण जौहर की कलंक इसी साल पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म पर्दे पर असफल रही थी। इस फिल्म के बाद से करण जौहर की जमकर आलोचना हो रही है।

Open in App

कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। इस बार एक्टर  प्रोड्यूर कमाल आर खान का गुस्सा करण जौहर पर फूटा है। कमाल ने करण की कलंक जैसी खराब फिल्मों के लिए आरोप लगाए हुए ट्वीट किया है।

करण जौहर की कलंक इसी साल पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म पर्दे पर असफल रही थी। इस फिल्म के बाद से करण जौहर की जमकर आलोचना हो रही है।अब इस पर एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। कमाल ने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी है।

कमाल आर खान ने करण जौहर को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैंने आज दोबारा कलंक देखी और मैं करण जौहर से बहुत गुस्सा हूं। अगर आर सच में बड़ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं तो इतनी अच्छी फिल्म को केवल बेकार एडिटिंग के वजह से कैसे खराब कर सकते हैं, मैं 100% दावा करता हूं कि यह दो घंटे की शानदार फिल्म होती।

आपको बता दें कि कि करण जौहर द्वारा निर्मित कलंक में आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म पर्दे पर असफल रही थी।

कश्मीरियों की दी सलाह

कमाल ने कश्मीरियों को सलाह दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?