लाइव न्यूज़ :

Kalank Teaser: आलिया-वरुण की 'कलंक' का टीजर जारी, बदला और बर्बादी की प्रेम कहानी देख फैंस हो जाएंगे फिदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2019 14:23 IST

फिल्म कलंक के पोस्टर्स के बाद से ही फैंस को इसके टीजर का इंजतार था जो अब खत्म हो गया है। वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स की फिल्म कंलक का टीजर आज पेश कर दिया है।

Open in App

फिल्म कलंक के पोस्टर्स के बाद से ही फैंस को इसके टीजर का इंजतार था जो अब खत्म हो गया है। टीजर आज पेश कर दिया है।  बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर ने खुद मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक’का टीजर ट्वीट किया है। ये टीजर 2 मिनच 3 सेकेंट का है।

कैसा है टीजर

वरुण धवन की आवाज में पहले डायलॉग से टीजर की शुरुआत होती है,"कुछ र‍िश्ते कर्जों की तरह होते हैं. ज‍िन्हें न‍िभाना नहीं, चुकाना पड़ता है"।वह जफ़र के किरदार में है, इसके बाद सबसे पहले सामने आता है बहार बेगम, माधुरी दीक्ष‍ित का चेहरा। उनके हाव-भाव और किरदार देखकर ये कयास लगाया जा रहा है कि एक बार फिर देवदास के बाद माधुरी तवायफ या फिर डांसर के रोल में नजर आने वाली हैं।

इसके बार एक स्ट्रांग बैकग्राउंड के साथ फिल्म के कई शानदार सीन नजर आते हैं जिसमें रोती हुई सोनाक्षी और परेशान आलिया को दिखाया गया है। इसके बाद फिल्म में दूसरा डायलॉग बोलते नजर आती हैं रूप यानी आल‍िया भट्ट। वो कहती हैं, जब किसी और की बर्बादी अपनी जीत जैसे लगे तो हमसे ज्यादा बर्बाद कोई और नहीं है दुन‍िया मेंय़ टीजर में अधूरी मोहब्बत, ह‍िंदू-मुस्ल‍िम के बीच हुए दंगे, लव ट्रैंगल जैसी कई कहान‍ियां हैं। टीजर से साफ है कि फिल्म की कहानी कहानी दो पीढ़ियों के बीच की है, जिसमें पहली पीढ़ी की कहानी 1945 के दौर में बलराज चौधरी यानी संजय दत्त और बहार बेगम से होते हुए जफ़र और रूप तक पहुंचती हैय़ 

टीजर कुछ इस तरह बनाया गया है कि वो प्रभावी तो नजर आता है, लेकिन कहानी पर पर्दा डाले हुए है। कुल  मिलाकर टीजर से आप इसकी कहानी नहीं समझ सकते हैं। काफी कंफ्यूज करने वाला लग रहा है।

हाल ही में वरुण धवन और 'कलंक' की टीम ने अपने फैन्स को एक पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म का टीजर 12 मार्च को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से जुड़े स्टार्स के लुक दर्शकों से शेयर किए जा चुके हैं। जिसके बाद अब वरुण धवन ने एक और लुक शेयर किया है। 

वहीं फिल्म को लेकर अब ऐसी ख़बरें भी आ रही हैं कि 'कलंक' अपनी रिलीज डेट से दो दिन पहले ही रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने ये फैसला महावीर जयंती और गुड फ्राइडे को देखते हुए लिया है, हालांकि इस बारे में फिल्म निर्माताओं ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

टॅग्स :कलंकवरुण धवनआलिया भट्टमाधुरी दीक्षितसंजय दत्तआदित्य रॉय कपूरसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?