लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस ने आलिया भट्ट पर बने मीम्स का किया इस्तेमाल, वरुण ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट, जानें क्या है पूरा मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2019 09:12 IST

एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर और गाना दर्शकों को काफी पसंद आया है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म कलंक इन दिनों सुर्खियो में है। फिल्म के ट्रेलर के बाद इसके गाने और डायलॉग्स को फैंस  जमकर पसंद कर रहे हैं। 

वहीं अब राजस्थान पुलिस ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए फिल्म के एक डायलॉग का इस्तेमाल किया है। दरअसल राजस्थान पुलिस ने नशा मुक्ति को लेकर एक अभियान चलाया है। जिसमें उन्होंने कलंक फिल्म के डायलॉग का यूज किया है। इस अभियान में उन्होंने 'कलंक' फिल्म में आलिया भट्ट के डायलॉग- 'हमसे ज्यादा बर्बाद कोई नहीं इस दुनिया में' पर बने मीम्स का इस्तेमाल किया है।

राजस्थान पुलिस का ये मीम्स सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस पर लोग अलग अलग तरीके से कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के एक्टर वरुण धवन भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए हैं।

 डायलॉग का इस तरह प्रयोग करने पर एक्टर वरुण धवन ने राजस्थान पुलिस की तारीफ की है। वरुण धवन ने राजस्थान पुलिस के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ड्रग्स को करें इनकार।

कलंक एक मल्टीस्टारर फिल्म है। वरुण धवन-आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी लीड में हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। कलंक, करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका निर्देशन अभिषेक अभिषेक वर्मन ने किया है।

टॅग्स :कलंकवरुण धवनआलिया भट्टराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल