लाइव न्यूज़ :

काजोल के सुपरहिट गाने पर बेटी न्यासा ने किया परफॉर्म, फैंस कर रहे तारीफ, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 14, 2021 10:00 IST

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी मां काजोल के सुपरहिट गाने 'बोले चूड़ियां' पर डांस करती नजर आ रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देकाजोल के सुपरहिट गानों पर बेटी न्यासा का स्कूल में किया गया डांस वायरलन्यासा का परफॉर्मेंस देख सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं खूब तारीफबोले चूड़िया, सजदा और तेरे नैना जैसे गानों पर न्यासा ने किया है डांस, अभी सिंगापुर में कर रही हैं पढ़ाई

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन का वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है । इस वीडियो में न्यासा काजोल के आइकोनिक गानों पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। न्यासा अपने स्कूल फंक्शन के दौरान इस गाने पर ग्रुप डांस करती नजर आ रही हैं। न्यासा के डांस का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इसे पसंद कर रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

काजोल के सुपरहिट गानों पर परफॉर्मेंस

वीडियो में न्यासा ग्रुप डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सबसे पहले फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का सॉन्ग 'बोले चूड़िया' फिर माई नेम इज खान फिल्म का सॉन्ग  'सजदा' और 'तेरे नैना' पर न्यासा ने शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। 

इसके बाद उन्होंने अन्य कई गानों पर भी डांस किया। उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखकर फैंस कह रहे है कि न्यासा भी अपने माता-पिता की तरह ही बहुत प्रतिभाशाली है । एक फैन ने लिखा, 'क्या आपने अपने दोस्तों को बताया कि इस गाने में आपकी मां थीं ।' 

टीक टॉक वीडियो पहले हुआ था वायरल

पिछले नवंबर को न्यासा देवगन का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही थीं । न्यासा के इंस्टाग्राम फैन पेज द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में वह स्काईलर ग्रे की 'स्टैंड बाय मी' के 'ट्वर्क रीमिक्स' पर मूव्स करती नजर आ रही है । फिलहाल न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं ।  

टॅग्स :काजोलअजय देवगनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?