लाइव न्यूज़ :

Junglee Trailer: विद्युत के ऐक्शन पैक्ड अवतार से भरा 'जंगली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंसान और हाथी के इमोशन को देख फैंस होंगे दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 6, 2019 12:12 IST

अपने धांसू ऐक्शन के लिए मशहूर ऐक्टर विद्युत जामवाल की मच अवैटिड फिल्म 'जंगली' का ट्रेलर फैंस के सामने आ गया है। जबदस्त एक्शन भरा ट्रेलर फैंस को दीवाना करने वाला है।

Open in App

अपने धांसू ऐक्शन के लिए मशहूर ऐक्टर विद्युत जामवाल की मच अवैटिड फिल्म 'जंगली' का ट्रेलर फैंस के सामने आ गया है। जबदस्त एक्शन भरा ट्रेलर फैंस को दीवाना करने वाला है। ट्रेलर देखकर साफ है कि इस बार भी दर्शकों को विद्युत के शानदार ऐक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। खास बात ये है कि फिल्म में फैंस कोइंसान और हाथी की दोस्ती की प्यारी की कहानी दिखाई गई है।। 

ट्रेलर की खासियत

'जंगली' में विद्युत जामवाल राज का किरदार निभा रहे हैं, जो जानवरों का डॉक्टर है। ट्रेलर देखकर साफ पता लग रहा है कि राज का बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है, जिसे उसके पिता ने बनाया था। हाथियों के साथ बचपन बीतने के कारण उनसे खास लगाव हो जाता है और वह किसी भी हालत में उवके साथ गलत नहीं होने देता है। 'भोला' नाम के हाथी से उसकी अच्छी दोस्ती भी है। 

इसी बीत वह वह बाहर चला जाता है औक कई सालों बाद  रिजर्व लौटता है तो फिर से हाथियों के बीच घुल-मिल जाता है। लेकिन कहानी में मोड़ा आता है और  उसकी खुशी में खलल डालता है एक शिकारी गिरोह जो हाथियों को मारकर उनके दांत पाना चाहता है ताकि वह मालामाल हो सकें। राज अपने दोस्त 'भोला' के साथ ही बाकी हाथियों को बचाने की जिम्मेदारी लेता है और फिर शुरू होता है धमाकेदार ऐक्शन और शानदार डायलॉग्स का सिलसिला। 

ट्रेलर में ही विद्युत कई बेहतरीन ऐक्शन सीन्स देते दिखाई दे रहे हैं, जो दर्शकों को रोमांचित करने के लिए काफी है। 'जंगली' में विद्युत के साथ ही आशा भट, मकरंद देशपांडे, अतुल कुलकर्णी और पूजा सावंत लीड रोल में हैं। अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर चक रसेल द्वारा निर्देशित इस मूवी को जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म को 5 अप्रैल 2019 से सिनेमाघरों में देख सकेंगे। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?