लाइव न्यूज़ :

KKR के मैच के दौरान जूही चावला को शाहरुख खान से पड़ी थी डांट, अभिनेत्री ने बताया मीटिंग के वक्त...

By अनिल शर्मा | Updated: December 2, 2021 12:29 IST

जूही वीडियो में बताती हैं, अगर चीजें उनके पक्ष में नहीं जा रही हैं तो वह दिल से प्रार्थना करना शुरू कर देती हैं। बकौल जूही- “शुरू हो जाती हूं भगवान को याद करना, मंत्र जपना शुरू कर देती हूं...

Open in App
ठळक मुद्देजूही चावला ने बताया कि जब केकेआर मैच हार रही थी तो शाहरुख खान ने डांट लगाई थीजूही ने कपिल शर्मा शो के एक वीडियो में खुलासा किया है कि जब केकेआर मैच हारती है तो वह मंत्र का जाप करने लग जाती हैं

मुंबईः अभिनेता शाहरुख खान के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम की सह-मालिक अभिनेत्री जूही चावला ने साझा किया कि जब वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चीयरअप करने के लिए जाती हैं और टीम अच्छा नहीं खेलती है तो क्या होता है। जूही चावला ने ये खुलासा द कपिल शर्मा शो के एक 'अनसेंसर्ड' वीडियो में किया है।

जूही वीडियो में बताती हैं, अगर चीजें उनके पक्ष में नहीं जा रही हैं तो वह दिल से प्रार्थना करना शुरू कर देती हैं। बकौल जूही- “शुरू हो जाती हूं भगवान को याद करना, मंत्र जपना। सबके पैर पड़ लेती हूं मैं। हनुमानजी को तक नहीं छोड़ती। गायत्री मंत्र शुरू हो जाते हैं। सब करती हूं मैं।''

जूही आगे कहती हैं,  इधर से शाहरुख मुझे डांटने लग गए। बॉलिंग कैसे कर रहा है। बॉलिंग फिल्डिंग के हिसाब से होनी चाहिए।  यह सही नहीं है। मुझे एक टीम मीटिंग बुलानी चाहिए। मेरे को डांट रहे हैं। मैं तो वहां खड़ी हूं, मुझको पता नहीं क्या करूं। जूही ने कहा कि अगर केकेआर मैच हार जाती है तो शाहरुख टीम की मीटिंग बुलाते हैं। वे इस उम्मीद करते हैं कि उनके दिमाग में जो भी बातें होती हैं उसको साझा कर सकें। वहां पर क्या होता है? शाहरुख शूरू हो जाते हैं, इधर की बातें, उधार की बातें, इस मैच की बातें, ये मजेदार बातें, वो मजेदार बातें। किसी को कुछ नहीं बोलते। बस आखिरी में कहते हैं- हां, अच्छा खेले हो।

टॅग्स :शाहरुख़ खानजूही चावलाKKRहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटKKR vs SRH: हेड-अभिषेक की आंधी, फिर Klaasen का फिनिश...

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकैमरन ग्रीन क्यों नहीं कर सके गेंदबाजी?, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा-क्रिकेट आस्ट्रेलिया से पूछो?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच