लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में RRR को न चुने जाने को लेकर जूनियर एनटीआर ने दी प्रतिक्रिया, कहा ये

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 14, 2023 13:28 IST

भले ही भारत ने ऑस्कर के लिए अपनी आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में आरआरआर को नहीं चुना, लेकिन राम चरण और जूनियर एनटीआर ने कहा कि फिल्म ने पहले ही सभी को गौरवान्वित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजूनियर एनटीआर ने कहा कि मुझे लगता है कि जो पैनल नीचे बैठा है वह जानता है कि वे सबसे अच्छा क्या करते हैं।हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म 'आरआरआर' के गीत 'नाटू नाटू' को 'ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर' की श्रेणी में पुरस्कार से नवाजा गया था।इसपर फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने कहा था कि वह निशब्द हैं। 

मुंबई: साउथ एक्टर्स जूनियर एनटीआर और राम चरण ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनकी फिल्म आरआरआर  (RRR) को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में क्यों नहीं चुना गया।

वैरायटी को दिए इंटरव्यू में एक्टर्स ने कहा, "भारत ने अपने आधिकारिक सबमिशन के रूप में आरआरआर का चयन नहीं किया। हो सकता है कि हम राजनीति के बारे में नहीं जानते हों, लेकिन इतिहास के हिसाब से वे परंपरागत रूप से कुछ ऐसा चुनते हैं जो हिंदी में हो। "

जूनियर एनटीआर ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि किस फिल्म को जाना चाहिए, इसे लेकर बहुत राजनीति हो रही है। मुझे लगता है कि जो पैनल नीचे बैठा है वह जानता है कि वे सबसे अच्छा क्या करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हिंदी मुख्य रूप से बहुत लंबे समय तक एक राष्ट्रभाषा रही है और इसीलिए इसे प्रमुखता मिली है। हमारे लिए, आरआरआर चुनें या आरआरआर न चुनें, आरआरआर ने हमें पहले ही गौरवान्वित कर दिया है।"

राम चरण ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, "वह (जूनियर एनटीआर) वास्तव में विनम्र हैं लेकिन मुझे ये दो पुरस्कार चाहिए।" वहीं, जूनियर एनटीआर ने कहा, "मैं बस इसे जिंक्स नहीं करना चाहता।" फिल्म को अपना पहला गोल्डन ग्लोब जीतने से पहले बातचीत को फिल्माया गया था।

बता दें कि हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म 'आरआरआर' के गीत 'नाटू नाटू' को 'ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर' की श्रेणी में पुरस्कार से नवाजा गया था। इसपर फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने कहा था कि वह निशब्द हैं। 

टॅग्स :जूनियर एनटीआरराम चरणएसएस राजामौलीऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?