लाइव न्यूज़ :

करियर की पहली फिल्म रिलीज होने से कुछ दिन पहले फिल्ममेकर जोसेफ मनु का निधन, 31 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 27, 2023 11:09 IST

डेब्यूटेंट डायरेक्टर जोसेफ मनु जेम्स का 24 फरवरी को 31 साल की उम्र में केरल के एर्नाकुलम के अलुवा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देउनका अंतिम संस्कार 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे एर्नाकुलम में हुआ।जोसेफ मनु जेम्स ने मनोरंजन उद्योग में एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी।जोसेफ मनु जेम्स ने मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्म उद्योगों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

तिरुवनंतपुरम: डेब्यूटेंट डायरेक्टर जोसेफ मनु जेम्स का 24 फरवरी को 31 साल की उम्र में केरल के एर्नाकुलम के अलुवा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे एर्नाकुलम में हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें निमोनिया होने का पता चलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हेपेटाइटिस से उनकी मौत हो गई थी। 

अपनी पहली फिल्म नैन्सी रानी की रिलीज से पहले जोसेफ मनु की मृत्यु हो गई। 'नैन्सी रानी' में जोसेफ मनु जेम्स के साथ काम करने वाले अजू वर्गीस ने उनकी असामयिक मृत्यु के बारे में जानने के बाद हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जोसेफ मनु जेम्स को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "बहुत जल्दी चले गए भाई। प्रार्थना।" जोसेफ की पहली फिल्म में अभिनय करने वाली अहाना कृष्णा ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी।

बताते चलें कि जोसेफ मनु जेम्स ने मनोरंजन उद्योग में एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी। उन्होंने साबू जेम्स द्वारा निर्देशित 2004 की फिल्म 'आई एम क्यूरियस' में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया। जोसेफ मनु जेम्स ने मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्म उद्योगों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

टॅग्स :मलयालमकन्नड़हिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारततकनीक के जरिये मातृभाषाओं को बचाने की जरूरत

भारत‘कलम का कारवां’ आयोजन के जरिए जमशेदपुर में लेखकों की अनकही कहानियों को मंच देगा साहित्यसिंधिका 

भारत"हिंदी ने कई भाषाओं को निगला": तमिलनाडु विधाननसभा चुनाव से पहले उदयनिधि स्टालिन का बड़ा आरोप

भारतTamil Nadu: सीएम स्टालिन बोले- "तमिलनाडु में हिंदी के लिए न कभी जगह थी और न होगी"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?