लाइव न्यूज़ :

Thugs of Hindostan Motion Poster: क्रूर और मर्सिलेस है 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' का ये विलेन, देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: September 20, 2018 13:31 IST

Thugs of Hindostan 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए दो विशाल आकार के जहाजों का निर्माण किया गया है जिनका वजन लगभग 2 लाख किलो के आसपास है।

Open in App

मुंबई, 20 सितम्बर: अमिताभ बच्चन और आमिर खान की जोड़ी से सजी फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' के दो मोशन पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। अब मेकर्स ने ल्योड़ ओवेन के किरदार से पर्दा उठा दिया है। फिल्म में ओवेन यानी जॉन क्लाइव मर्सिलेस विलेन की भूमिका में दिखेंगे।  

मोशन पोस्टर में ब्रिटिश सैनिक गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ओवन पर बैठे हुए दिख रहे हैं उनके पीछे ढेरों ब्रिटिश सैनिक हाथों में बंदूक लिए हुए खड़े हुए हैं।  ऐसा लग रहा है कि वह किसी से युद्ध करने के लिए जा रहे हैं। ओवन का लुक काफी क्रूर दिखाई पड़ रहा है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के कुल छह मोशन पोस्टर्स रिलीज होंगे और जिसमें फिल्म के सभी मुख्य किरदारों के बारे में जानकारी मिलेगी।  

बता दें कि फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में अमिताभ बच्चन भी एक्शन सीन करते दिखेंगे। फिल्म का एक एक्शन सीन करने के दौरान बिग बी घायल भी हो गए थे। ये पहले बार है जब  आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेगी।

बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए दो विशाल आकार के जहाजों का निर्माण किया गया है जिनका वजन लगभग 2 लाख किलो के आसपास है। इन दो जहाजों को बनाने के लिए 1 साल से अधिक तक का समय लग गया। बड़ी स्क्रीन पर इन जहाजों को एक्शन सीक्वेंस में देखना दर्शकों के लिए किसी शानदार अनुभव से कम नहीं होगा।  

बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवम्बर को रिलीज होगी। जो कि नेशनल हॉलीडे का दिन है। मेकर्स को उम्मीद है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान अपने पहले दिन की ओपनिंग में 'बाहुबली 2' (हिंदी) का रिकॉर्ड तोड़ेगी। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने अपने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की थी। 

टॅग्स :ठग्स ऑफ हिन्दुस्तानआमिर खानअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?