लाइव न्यूज़ :

Jogira Sara Ra Ra Teaser Out: नवाजुद्दीन के साथ रोमांस करती दिखेंगी नेहा शर्मा, फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' का धमाकेदार टीजर आउट

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2023 15:51 IST

कुशन नंदी द्वारा निर्देशित फिल्म जोगीरा सारा रा रा की रिलीज डेट भी टीजर के साथ ही सामने आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की नई फिल्म का टीजर हुआ रिलीज फिल्म के टीजर में जुगाड़ू के रूप में नजर आए नवाजुद्दीन फिल्म की रिलीज डेट भी टीजर के साथ सामने आ गई है

Jogira Sara Ra Ra Teaser Out: काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर और पारिवारिक जीवन को लेकर चर्चा में चल रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी आखिरकार अपनी नई फिल्म के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच आ चुके हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की नई फिल्म जोगीरा सारा रा रा का आज टीजर आउट हो गया है। ये फिल्म कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। फिल्म के टीजर की शुरुआत नवाजुद्दीन सिदीकी के साथ होती है।

फिल्म में नवाज एक कमाल के जुगाड़ू के रोल में हैं जिसका नाम जोगी प्रताप है। इसके बाद नेहा शर्मा दुल्हन के रूप में अपनी बारात के साथ घोड़े पर बैठी नजर आ रही हैं।

इसके बाद फिल्म के टीजर में भागम-भाग दिखाई गई है जैसे कोई जुगाड़ है जो फेल हो गया हो और उसके बाद एक मजकियां स्थिति पैदा हो गई है। टीजर को देखकर ही ये पता चल रहा है कि फिल्म मजेदार कॉमेडी से भरी हुई है। 

जोगीरा सारा रा रा कब होगी रिलीज 

कुशन नंदी द्वारा निर्देशित फिल्म जोगीरा सारा रा रा की रिलीज डेट भी टीजर के साथ ही सामने आ गई है। फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण नईम ए सिद्दीकी ने किया है, जिसमें किरण श्याम श्रॉफ क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

इसमें ज़रीना वहाब, संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ऐसे में टीजर रिलीज होने के बाद फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नवाज के फैन्स अपने स्टार को इस नए रोल में देखने के लिए उत्सुक हैं। 

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीनेहा शर्माहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?