लाइव न्यूज़ :

अब सीबीआई कोर्ट में होगी 8 साल से लंबित जिया खान मौत केस की सुनवाई, सूरज पंचोली हैं आरोपी

By अनिल शर्मा | Updated: July 31, 2021 15:41 IST

अभिनेत्री जिया खान की मौत के केस की सुनवाई अब स्‍पेशल सीबीआई कोर्ट में होगी। केस में आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने केस को ट्रांसफर करने के सेशन कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री जिया खान की मौत के केस की सुनवाई अब स्‍पेशल सीबीआई कोर्ट में होगी केस में आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने सेशन कोर्ट के फैसले का स्वागत किया हैयह केस 8 साल से लंबित है

मुंबईः दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मौत के केस की सुनवाई अब स्‍पेशल सीबीआई कोर्ट में होगी। केस में आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने केस को ट्रांसफर करने के सेशन कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, हमें अब भरोसा है कि यह केस जल्द...खत्म हो जाएगा। गौरतलब है, यह केस 8 साल से लंबित है।

वहीं ईटाइम्स को दिए बयान में जिया खान की मां राबिया का मानना है कि उनकी बेटी जान नहीं ले सकती। उन्होंने कहा, मासूम जिया की कोई गलती नहीं थी। कोर्ट फैसला अब समझदारी भरा है। उन्होंने आगे कहा कि हम सच्चाई की उम्मीद करते हैं क्योंकि जिया कभी खुद की जान नहीं लेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे एक अनुचित तरीके से मार दिया गया था। सीबीआई को इसकी जांच के लिए फोरेंसिक को सबूत भेजने की जरूरत है क्योंकि इससे पता चलेगा की जिया पर सिर्फ चोटों के निशान है या उन्हें बांधने के निशान हैं।

बता दें, जिया खान ने कथित तौर पर 3 जून, 2013 को जुहू अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत के कुछ ही दिन बाद, उनके घर से एक 6 पेज का हाथों से लिखा नोट मिला था, जोकि उस वक्त जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के नाम पर था। केस ट्रांसफर होने के फैसले के बाद नौ साल के बाद सीबीआई महाराष्ट्र पुलिस से सबूत वापसी लेगी। सीबीआई के पास स्कारमैन की रिपोर्ट है, विशेषज्ञों की फोरेंसिक रिपोर्ट है।

टॅग्स :जिया खानबॉलीवुड गॉसिपसूरज पंचोली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!