लाइव न्यूज़ :

Javed Jaffrey Birthday: जावेद जाफरी ने भारत को दिया था पहला डांस रियलिटी शो, पॉलिटिक्स में भी आजमा चुके हैं हाथ; जानिए दिलचस्प बातें

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 4, 2019 10:08 IST

जावेद जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 से की। फिल्म 'मेरी जंग' में एक्टर के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उन पर एक गाना फिल्माया गया था जो कि काफी हिट भी हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद जाफरी का जन्म 4 दिसंबर 1963 को हुआ था।जावेद अपने दम पर एक्टिंग की दुनिया में आए थे।जावेद एक बेहतरीन वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं।

बॉलीवुड में अपनी शानदार कॉमेडी और दमदार आवाज के जरिए पहचाने जाने वाले एक्टर जावेद जाफरी का आज 46वां बर्थ डे है। जावेद का जन्म 4 दिसंबर 1963 को हुआ था। जावेद के पिता का नाम जगदीप जाफरी है जो कि बॉलीवुड में मशहूर एक्टर रह चुके हैं। लेकिन जावेद ने कभी अपने पिता के नाम का बॉलीवुड में इस्तेमाल नहीं किया वे खुद अपने दम पर एक्टिंग की दुनिया में आए थे। जावेद जाफरी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

जावेद जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 से की। फिल्म 'मेरी जंग' में एक्टर के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उन पर एक गाना फिल्माया गया था जो कि काफी हिट भी हुआ था। यह गाना 'बोल बेबी बोल' है, जिसमें जावेद ने जबरदस्त डांस किया था। यहीं से जावेद का डांस लोगों की नजरों में आया। उनके डांस स्टेप्स लोगों को काफी पसंद आए।

भले ही जावेद अपने पिता की तरह शोहरत नहीं बटोर पाए लेकिन उन्होंने अपने दम पर कई फिल्मों में काम किया। जावेद एक बेहतरीन वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। दुनियाभर में उनकी आवाज के फैंस मौजूद हैं।

जावेद जाफरी ने 'तहलका', 'ओह डार्लिंग ये है इंडिया', 'अर्थ' , 'डबल धमाल', 'जजंतरम ममंतरम', 'सलाम नमस्ते', 'ता रा रम पम', 'धमाल', 'सिंह इज किंग', '3 इडियटस' जैसी कई फिल्मों में काम किया। इनमें से कई फिल्मों में उनका साइड रोल रहा तो कुछ मल्टीस्टारर रहीं। इस लिहाज से ये फिल्में जावेद जाफरी को फिल्मों में स्टार के तौर पर स्थापित नहीं कर पाईं।

भारत में पहला रियलिटी शो लाने का श्रेय जावेद जाफरी को ही जाता है। उन्होंने अपने भाई नावेद जाफरी के साथ मिलकर डांस रियलिटी शो 'बूगी वूगी' की शुरुआत की थी। ये डांस शो आज तक के सबसे लंबे चलने वाले शो की कैटेगिरी में आता है। इस शो के जरिए डांस घर-घर तक पहुंचा। खासकर बच्चे इस शो को काफी पसंद करते थे।

ये बात कम ही लोग जानते हैं कि जावेद जाफरी का पॉलिटिकल कनेक्शन भी है। उनका पॉलिटिक्स से पुराना नाता है। जावेद पॉलिटिक्स में अपना हाथ आजमां चुके हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। यह चुनाव भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से लड़ा था, लेकिन जावेद यह चुनाव हार गए थे। लेकिन अब भी जावेद राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल