लाइव न्यूज़ :

PM मोदी की स्पीच पर जावेद अख्तर ने उठाए सवाल, कहा-33 मिनट की स्पीच में एक भी बार...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 13, 2020 13:45 IST

पीएम मोदी के संबोधन को लेकर हाल ही में मशहूर लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के संबोधन को लेकर हाल ही में मशहूर लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैदेश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार को देश को संबोधित किया। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ते देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के ऐलान करने के अलावा लॉकडाउन के चौथे चरण की भी घोषणा की।

पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी। ऐसे में पीएम मोदी की स्पीच पर लेखक जावेद अख्तर ने सवाल खड़े किए हैं।

जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा कि 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज राष्ट्र के लिए वाकई में एक वरदान है, लेकिन 33 मिनट की स्पीच में एक भी शब्द प्रवासी मजदूरों के लिए नहीं था, जिन्हें इस समय जीवन जीने के लिए सबसे ज्यादा मदद की जरूरत थी।

जावेद अख्तर ने ट्वीट करके अपनी बात रखी है। जावेद अख्तर ने लिखा है कि 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज वाकई में राष्ट्र के लिए एक वरददान है, लेकिन 33 मिनट के भाषण में एक भी शब्द लाखों प्रवासी मजदूरों की दूर्दशा के बारे में नहीं कहा गया, जिन्हें अपने अपने अस्तित्व के लिए तत्काल मदद की जरूरत है। यह ठीक नहीं है। 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं। ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा।"

उन्होंने कहा, "इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपये का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। 

टॅग्स :जावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!