लाइव न्यूज़ :

JNU मामले में आइशी घोष पर FIR से भड़के जावेद अख्तर, आखिर उसने कैसे हाथ में लोहे की रॉड वाले राष्ट्रवादियों को...

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 7, 2020 14:33 IST

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष सहित 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक इन सभी पर तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये एफआईआर जेएनयू प्रशासन की शिकायत पर पांच जनवरी को दर्ज की गई।तोड़फोड़ की घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुए मारपीट मामले में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष सहित 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक इन सभी पर तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप लगे हैं। लेकिन आइशी के ऊपर एफआईआर दर्ज होने से गीतकार जावेद अख्तर भड़क गए। उन्होंने पुलिस के इस एक्शन पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

जावेद अख्तर ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, "JNUSU अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर होना समझ से परे है। आखिर उसने कैसे हाथ में लोहे की रॉड वाले राष्ट्रवादियों, देश प्रेमियों को अपने सिर से रोकने का साहस किया। इन देशद्रोहियों ने हमारे गरीब गुंडों को ठीक से लाठी भी नहीं भांजने दी। उन्होंने हर बार अपना शरीर सामने कर दिया। मुझे पता है कि उन्हें चोट पसंद है।"  जावेद अख्तर का यह ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर अब कई लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। पीटीआई-भाषा में छपी खबर के अनुसार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सर्वर रूम में तोड़फोड़ की घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को यह बताया। उन्होंने बताया कि ये प्राथमिकी जेएनयू प्रशासन की शिकायत पर पांच जनवरी को दर्ज की गई।

खबर के अनुसार जेएनयू प्रशासन ने तोड़फोड़ के सिलसिले में छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष समेत अन्य पदाधिकारियों के नाम दिए थे लेकिन पुलिस ने घोष या अन्य छात्रों के नाम प्राथमिकी में आरोपी के रूप में दर्ज नहीं किए हैं।

पुलिस ने बताया कि सर्वर बंद करने की शिकायत तीन जनवरी को और सर्वर रूप में तोड़फोड़ की शिकायत चार जनवरी को दर्ज करवाई गई थी। जेएनयूएसयू के उपाध्यक्ष साकेत मून ने आरोप लगाया कि प्रशासन कुछ छात्रों को चुन-चुनकर निशाना बना रहा है। मून ने सर्वर रूप में तोड़फोड़ की घटना में संलिप्तता से इनकार किया।

टॅग्स :जावेद अख्तरजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस