लाइव न्यूज़ :

'जब आप हाई प्रोफाइल होते हैं, तो लोगों को आपको नीचे खींचने में मजा आता है': जावेद अख्तर

By अनिल शर्मा | Updated: October 20, 2021 09:08 IST

एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि बॉलीवुड पर लगातार छापे के जरिए निशाना बनाया जा रहा है? इसके जवाब में जावेद अख्तर ने कहा, यही कीमत फिल्म उद्योग को हाई प्रोफाइल होने के लिए चुकानी पड़ती है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में आर्यन खान फिलहाल मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैजावेद अख्तर ने कहा कि अब यह एक बड़ी राष्ट्रीय खबर बन गई हैगीतकार ने आगे कह, मैंने अरबों डॉलर के कोकीन पर कोई शीर्षक नहीं देखा है

मुंबईः प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग अपने "हाई प्रोफाइल" स्वभाव के कारण जांच के दायरे में है और इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। जावेद अख्तर ने ये बात तब कही है जब सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एक क्रूज जहाज से ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया है। और इस कारण सेलिब्रिटी संस्कृति पर नए सिरे से ध्यान बहस की जा रही है।

एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि बॉलीवुड पर लगातार छापे के जरिए निशाना बनाया जा रहा है? इसके जवाब में जावेद अख्तर ने कहा, यही कीमत फिल्म उद्योग को हाई प्रोफाइल होने के लिए चुकानी पड़ती है। जब आप हाई प्रोफाइल होते हैं, तो लोगों को नीचे खींचने में मजा आता है, आप पर किचड़ उछालते हैं। यदि आप कुछ नहीं हैं, तो आप पर पत्थर फेंकने का समय किसके पास है? जावदे अख्तर लेखक अल्मास विरानी और श्वेता समोता द्वारा लिखित पुस्तक चेंजमेकर्स के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे।

सवालों का जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने गुजरात के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा बंदरगाह पर 2,988 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती का जिक्र किया। उन्होंने आर्यन का नाम लिए बिना कहा, सुपरस्टार के बेटे के मामले ने एक बंदरगाह से कथित "एक अरब डॉलर" की ड्रग्स की वसूली की तुलना में अधिक मीडिया का ध्यान आकर्षित किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, "आपको एक बंदरगाह पर एक बिलियन डॉलर की कोकीन मिलती है, और कहीं  1200 लोग थे जहां गांजा  था जिसकी कीमत कुल 1 लाख 30 हजार रुपए थी। उन्होंने कहा, "अब यह एक बड़ी राष्ट्रीय खबर बन गई है, लेकिन मैंने अरबों डॉलर के कोकीन पर कोई शीर्षक नहीं देखा है..." यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि शाहरुख खान और आर्यन खान को निशाना बनाया जा रहा है, अख्तर ने विस्तार से बताने से इनकार कर दिया।

आर्यन खान फिलहाल मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। एक विशेष अदालत ने पिछले हफ्ते उनकी और दो अन्य की जमानत याचिकाओं पर आदेश के लिए 20 अक्टूबर की तारीख तय की है।

टॅग्स :जावेद अख्तरआर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!