लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के नेपोटिज्म वाले आरोप पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: July 26, 2020 12:31 IST

कंगना ने कई बड़े सेलेब्स जो नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं और बाहरी लोगों के साथ गलत व्यवहार करते हैं उन्हें आड़े हाथों लिया है। कंगना रनौत ने दिग्गज कलाकार जावेद अख्तर पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए जावेद अख्तर को भी जिम्मेदार ठहराया था।नेपोटिज्म पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना का इस इंडस्ट्री में होना ही इस बात का सबूत है कि टैलेंट कभी वेस्ट नहीं जाता।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म पर बहस शुरू है। फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक अब खुलकर नेपोटिज्म पर बोल रहे हैं। नेपोटिज्म पर कंगना रनौत एक के बाद एक कई खुलासे कर रही हैं। कंगना रनौत ने अपने हाल के आरोपों में महेश भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर पर निशाना साधा था। जिसके बाद इंडस्ट्री दो खेमों में बट गई है। कुछ लोग कंगना के पक्ष में है तो वहीं कुछ उनके खिलाफ बोल रहे हैं।

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर को लेकर भी अपनी बात रखी थी। कंगना ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए जावेद अख्तर को भी जिम्मेदार ठहराया था। खुद पर लगे इस आरोप पर अब जावेद अख्तर ने अपनी बात रखी है। जावेद अख्तर ने उन पर आरोप लगाने वाली कंगना रनौत के खिलाफ बोलने के बजाए उनकी खूब तारीफ की। अख्तर ने एक्ट्रेस को टैलेंटेड बताया।

एक बेमिसाल एक्ट्रेस हैं कंगना रनौत

नेपोटिज्म पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना का इस इंडस्ट्री में होना ही इस बात का सबूत है कि टैलेंट कभी वेस्ट नहीं जाता। कंगना एक बेमिसाल कलाकार हैं और अपनी मेहतन के बलबूते सफलता के नए आयाम छू रही हैं। वे एक आउटसाइडर हैं। हालांकि, उन्होंने बच्चों की मदद करने वालों को गलत नहीं कहा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करना गलत है सभी तो इंडस्ट्रीयलिस्ट भी नेपोटिस्ट हैं।

कंगना ने जावेद अख्तर पर लगाया था ये आरोप

बता दें कि कंगना रनौत ने जावेद अख्तर को लेकर लिखा था कि, अपने बच्चों को बेहतरीन जिंदगी देना सबका फर्ज है लेकिन क्या आपने कभी जीओ और जीने दो की कहावत के बारे में सुना है। आप अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं तो दूसरों की बेटियों के बारे में आप गलत कैसे बोल सकते हैं। आपको ऐसा क्यों लगता है कि कंगना रनौत आप और आपके परिवार के लिए खतरा साबित हो रही है। इस सवाल का जवाब दीजिए।

टॅग्स :जावेद अख्तरकंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!