लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: पत्थरबाजों पर जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा और ब्लाउज के पीस से विद्या बालान ने बनाया मास्क, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2020 09:33 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देट्वीट करके जावेद अख्तर ने पत्थरबाजों पर निशाना साधा हैविद्या बालान ने घर पर ब्लाउज के पीस से मास्क बनाया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

PM मोदी ने कहा कि कोरोना जाति और धर्म नहीं देखता तो अनुराग कश्यप ने किया Tweet, कही ये बात

अनुराग ने अपने ही स्टाइल में एक बार फिर से पीएम पर निशाना साधने की कोशिश की है। अनुराग ने पीएमओ के ट्वीट को रिप्लाई देते हुए लिखा है कि क्या बात है 👏👏👏.. चलो कहा तो। पीएम मोदी की बात करें तो उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुश्किल वक्त में हम सबको साथ मिलकर इस चुनौती से निपटने की जरूरत है।

ब्लाउज पीस के साथ विद्या बालान ने बनाया मास्क, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एक्ट्रेस विद्या बालन एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बता रही है कि कैसे कपड़े के स्क्रैप से मास्क बना सकते हैं। लॉकडाउन में सभी स्टार्स कुछ ना कुछ खास करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में विद्या बालन का है, जिन्होंने ब्लाउज पीस का उपयोग कर घर पर मास्क तैयार किया है। विद्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में  एक्ट्रेस ब्लाउज के टुकड़े के साथ एक मास्क बनाते और बालों को बांधने के लिए उपयोग किए जाने वाले दो बैंड के साथ देखा जा सकता है।

पालघर में संतों की हत्या पर फरहान अख्तर का फूटा गुस्सा, ट्वीट करके लिखा-मॉब रूल के लिए सोसायटी में...

संतों की हत्या पर सोशल मीडिया पर हर किसी का गुस्सा फूटा रहा है। इस लिस्ट में फरहान अख्तर भी शामिल हो गए हैं। फरहान अख्तर ने कहा कि वो इस घटना का मजबूती से विरोध करते हुए उम्मीद करते हैं कि घटना के सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा और मामले में न्याय होगा। साधुओं की हत्या पर फरहान ने दुख जताया है। ऐसे में ट्वीट करते हुए फरहान ने लिखा है कि पालघर में हुई घटना में तीन लोगों की हत्या की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।

लॉकडाउन में बढ़ी घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़ा हुआ बॉलीवुड-खेल जगत, शानदान वीडियो में कही दिल छू लेने वाली बात

 सितारों ने मिलकर साथ में घरेलू हिंसा पर लॉकडाउन की मांग करते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।इस वीडियो में अनुष्का शर्मा, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर, राहुल बोस, दीया मिर्जा और करण जौहर बड़े बॉलीवुड एक्टर्स संदेश दे रहे हैं। वहीं उनका साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा और मिताली राज जैसे बड़े खिलाड़ी दे रहे हैं। ये सभी सितारे एक ही सलाह देते नजर आ रहे हैं कि आप घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं और चुप ना बैठें।

Video: पत्थर फेंकने वालों पर जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा,कहा- यह तो बहुत मूर्खतापूर्ण काम है और...

जावेद अख्तर ने मुरादाबाद में पत्थरबाजी की घटना को बहुत शर्मनाक बताते हुए ट्वीट किया, 'मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि अपनी जान को खतरे में डालकर दूसरों की मदद करने वालों पर हमला करने के लिए कितना अज्ञानी होना पड़ता है। मुरादाबाद में जो हुआ है, वह बहुत शर्म की बात है। मैं वहां के शिक्षित लोगों से अनुरोध करता हूं...अज्ञानियों को समझाएं।'

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपविद्या बालनफरहान अख़्तरजावेद अख्तरअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई