लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी के लिए बेटी जाह्नवी का भावुक खत, लिखा- मैंने और खुशी ने मां को खोया लेकिन पापा ने अपनी ‘जान’

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 3, 2018 15:43 IST

मां के हमेशा के लिए जाने के बाद बेटी जाह्नवी ने भावुक करने वाला खत लिखा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मां के नाम यह खत लिखा है।

Open in App

मुंबई, (3 मार्च): बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को निधन हो गया। श्रीदेवी के अचानक हुए निधन से हर कोई दुख में डूबा है। अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंची। ऐसे में मां के हमेशा के लिए जाने के बाद बेटी जाह्नवी ने भावुक करने वाला खत लिखा है।

सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मां के नाम यह खत लिखा है। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है कि आज मैं जन्मदिन के मौके पर एक बात जानना चाहती हूं कि क्या आप सभी अपने माता-पिता से प्यार करते हैं, उन्हें आप हमेशा खुश रखें और अपने प्यार को उनको हाजिर करें, जो वो आपके लिए करते हैं। मैं अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करती हूं। 

आप लोगों ने मेरी मां के लिए जो प्यार और सपोर्ट दिखाया उसे यूं ही बरकरार रखें। मेरी मां जो सबसे ज्यादा प्यारा थे वो थे मेरे पापा। उन्होंने पापा के साथ बांटा और यह कभी खत्म न होने वाला है क्योंकि उनके जैसा इन दुनिया में कोई नहीं। इस बात से ज्यादा कुछ और अच्छा नहीं हो सकता जब दो लोग एक दूसरे के प्रति ईमानदार हो, कृपया इस बात का सम्मान करें क्योंकि जब कोई इसे बदनाम करने की कोशिश करता है तो दुख होता है।

 अपनी मां के प्यार को मैं और खुशी हमेशा याद रखेंगे। हम दोनों बहनों ने अपनी मां को खोया है लेकिन मेरे पापा ने अपनी जान को खो दिया है। अभिनेत्री से कहीं ज्यादा वह एक पत्नी और मां थीं। उन्होंने जिंदगी के हर किरदार को बखूबी निभाया। वह कभी भी ईष्या नहीं करती थीं और न ही नाराजगी जाहिर  करती थीं। वह अपने मुकाम को हासिल करने के लिए साहस भरती थीं। 

वह हमेशा से ही ताकत, गौरव और इनोसेंस के साथ खड़ी रहीं। आप सभी ने पिछले कुछ दिनों में जो प्यार और दिया उसके लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। यह ही है जो हमें ताकत और उम्मीद देता है।

टॅग्स :श्रीदेवीजाह्ववी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्कीइंटरनेट पर छाया 'परम सुंदरी' जान्हवी कपूर का ग्लैमरस लुक, मिनी स्कर्ट में कहर ढ़ा रहीं एक्ट्रेस!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?