लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'पिया तोसे नैना लागे रे' पर जाह्नवी कपूर का डांस देख लोगों को आई श्रीदेवी की याद, इंटरनेट पर छाई धड़क गर्ल

By अमित कुमार | Updated: February 25, 2020 15:47 IST

जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह वहीदा रहमान पर फिल्माया गाया 'पिया तोसे नैना लागे रे' गाने पर क्लासिक डांस करती दिखाई दे रही हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देजाह्नवी ने धड़क फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म के बाद गुंजन सक्सेना उनकी दूसरी फिल्म होगी।वीडियो में जाह्नवी क्लासिकल डांसर से ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' की तैयारियों में जुटी हुईं हैं। जाह्नवी ने धड़क फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म होगी। हालांकि, घोस्ट स्टोरीज नामक बेव सीरीज में उन्होंने एक दमदार नर्स का किरदार निभाया। वहीं फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' की रिलीज डेट सामने आ गई है। 

शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर ये फिल्म बन रही है। ये फिल्म 24 अप्रैल को पर्दे पर पेश की जाएगी। इस बीच जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह वहीदा रहमान पर फिल्माया गाया 'पिया तोसे नैना लागे रे' गाने पर क्लासिक डांस करती दिखाई दे रही हैं।  

जाह्नवी कपूर के डांसिंग स्टाइल को देखकर फैंस को स्व. एक्ट्रेस श्रीदेवी की याद आ गई। वीडियो में जाह्नवी क्लासिकल डांसर से ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंटरनेट पर फैंस बार-बार देख रहे हैं। 

कौन हैं गुंजन सक्सेना 

इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक है। बता दें कि गुंजन सक्सेना गुंजन सक्सेना को भारत की पहली लड़ाकू महिला होने का गौरव मिला है। उन्होंने 1999 की कारगिल लड़ाई में अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने कई साथियों की जान बचाई थी। गुंजन को उनकी बहादुरी के लिए सुर्यवीर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

टॅग्स :जाह्ववी कपूरश्रीदेवीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!