लाइव न्यूज़ :

जनम के फेरा "पुनर्जन्म" एक बड़ा रहस्य, STAGE APP पर रिलीज, दिल को छू लेगी कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2025 16:42 IST

फिल्म में हर दृश्य, हर संवाद और हर भावना इतनी सजीव है कि दर्शक न सिर्फ कहानी को देखते हैं, बल्कि उसे भीतर तक महसूस करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआत्मा, पूर्वजन्म, और जीवन के रहस्यों से टकराती यह कहानी आज के युवा दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर रही है। दर्शकों की प्रतिक्रियाएं बता रही हैं कि यह फिल्म केवल एक मनोरंजन नहीं, बल्कि एक अनछुआ अहसास है।

आज के इस आधुनिक समय में पुनर्जन्म क्या संभव है ये एक बहुत बड़ा रहस्य है क्योंकि हम लोगों ने आज तक पुनर्जन्म की कई सारी कहानिया और किस्से ही सुने है। इसी अवधारणा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है स्टेज ऐप की फिल्म जनम के फेरा "पुनर्जन्म" ने। इस रहस्यात्मक कहानी को स्टेज ऐप ने न सिर्फ  संवेदनशीलता से परोसा, बल्कि इसे आत्मा की गहराइयों से जोड़ते हुए एक अविस्मरणीय अनुभव में ढाल दिया। फिल्म में हर दृश्य, हर संवाद और हर भावना इतनी सजीव है कि दर्शक न सिर्फ कहानी को देखते हैं, बल्कि उसे भीतर तक महसूस करते हैं।

आत्मा, पूर्वजन्म, और जीवन के रहस्यों से टकराती यह कहानी आज के युवा दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर रही है। फिल्म को देखने के बाद इसके लेखन और निर्देशन की बहुत सराहना हो रही है। उन्होंने तकनीक और संवेदना को इस तरह जोड़ा है कि फिल्म एक रहस्य नहीं, बल्कि ये एक आत्मिक यात्रा बन जाती है जो आपको संशय में डाल देगी कि क्या सच में हम वापस आते है।फिल्म इन दिनों काफी चर्चे में है साथ में सोशल मीडिया पर फिल्म ट्रेंड कर रही है और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं बता रही हैं कि यह फिल्म केवल एक मनोरंजन नहीं, बल्कि एक अनछुआ अहसास है।

अभिनय से दर्शक हुए खुश :-

कलाकारों ने बहुत ही उम्दा अभिनय किया है आपको कही भी ऐसा नहीं लगेगा कि आप काल्पनिक कहानी को देख रहे है आप ऐसा अहसास करेंगे कि आप किसी जीवंत घटना को देख रहे यानि झंकझोर कर देगी ये फिल्म। फिल्म का निर्माण किया है जगमोहन रावत व गौरव पी श्रीवास्तव ने और फिल्म को अपने कमाल के निर्देशन से निर्देशित किया है धीरू यादव ने ये वही धीरू यादव है। जिन्होंने कई अंतरास्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। पुनर्जन्म के इस रहस्य को अपने गजब की लेखनी से लिखा है धर्मेंद्र सिंह ने।

ये कलाकार है मुख्य भूमिका में :- 

संजय पांडेय,चांदनी सिंह,अनूप अरोड़ा, सीपी भट्ट , ढोलू यादव, स्वास्तिका राय आदि कलाकर है।

अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो प्ले स्टोर पर जाए स्टेज ऐप डाउनलोड करे और जाने पुनर्जन्म के रहस्यों को।

 

टॅग्स :फिल्ममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल