लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने पर एक्टर ने कहा-अब कश्मीर में घर खरीदूंगा और बिजनेस करूंगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 5, 2019 17:19 IST

जम्मू में सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है और घाटी में इंटरनेट तथा मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 370 धारा खत्म होने के ऐलान पर गुरमीत ने खुशी जाहिर की है और ट्वीट किया है।जम्मू कश्मीर को लेकर तमाम अटकलें समाप्त हो गई हैं।

जम्मू कश्मीर को लेकर तमाम अटकलें समाप्त हो गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के सभी खंड लागू नहीं होते हैं। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य होगा। इसको लेकर एक्टर गुरमीत चौधरी ने ट्वीट किया है।

 जम्मू में सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है और घाटी में इंटरनेट तथा मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कई बड़े नेताओं को नजर बंद कर दिया गया था। आज कश्मीर के लिए ऐतिहासिक फैसला है ऐसे में इस फैसले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट किए हैं। 370 धारा खत्म होने के ऐलान पर गुरमीत ने खुशी जाहिर की है और ट्वीट किया है।

गुरमीत ने ट्वीट करके खुशी जाहिर की है। उन्होंने अब कश्मीर में घर खरीदने और बिजनेस करने की बात की है।

गुरमीत चौधरी ने ट्वीट करके लिखा है मेरा बचपन कश्मीर के आर्मी कैंपों में निकला है। मुझे हमेशा लगता रहा है कि मैं यहां का रहने वाला हूं। अब धारा 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में घर खरीदने और बिजनेस शुरू करने का मेरा ख्वाब जल्द ही पूरा हो सकेगा, ऐतिहासिक फैसला। बहुत ही रोमांचित महसूस कर राह हूं, जय हिंद।

गुरमीत के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। गुरमीत के अलावा और भी कई सेलेब्स ने ट्वीट किए हैं। 

सेलेब्स ने किए हैं ट्वीट 

कमाल आर खान ने ट्वीट करके लिखा है कि हर भारतीय को बधाई। आज #Kashmir असली भारत बन गया है। अब प्रत्येक भारतीय को वहां व्यापार करने का अधिकार है। @AmitShah जी और @narendramodi जी को धन्यवाद।

अनुपम खेर ने लिखा है कि 'कश्मीर का हल निकलना शुरू हो गया है।' 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?