लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर बना केंद्र शासित राज्य, बॉलीवुड सेलेब्स ने स्वागत में कहा- आज कश्मीर असली भारत बन गया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 5, 2019 12:56 IST

आज कश्मीर के लिए ऐतिहासिक फैसला है ऐसे में इस फैसले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट किए हैं।

Open in App

जम्मू कश्मीर को लेकर तमाम अटकलें समाप्त हो गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के सभी खंड लागू नहीं होते हैं। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य होगा।

 जम्मू में सोमवार को ऐहतियातन स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है और घाटी में इंटरनेट तथा मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कई बड़े नेताओं को नजर बंद कर दिया गया था। आज कश्मीर के लिए ऐतिहासिक फैसला है ऐसे में इस फैसले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट किए हैं।

एक्टर परेश रावल ने ट्वीट करके लिखा है कि आज हमारे http://motherland.Today की सही और पूर्ण स्वतंत्रता है। सही मायने में INDIA शब्द एक हो गया है !!! जय हिन्द ।

कमाल आर खान ने ट्वीट करके लिखा है कि हर भारतीय को बधाई। आज #Kashmir असली भारत बन गया है। अब प्रत्येक भारतीय को वहां व्यापार करने का अधिकार है। @AmitShah जी और @narendramodi जी को धन्यवाद।

अशोक पंडित ने ट्वीट करके लिखा है कि हर कश्मीरी, जम्मूई और लद्दाखी प्रगति करेगा।# जम्मू, # कशमीर और # लद्दाख समृद्ध होंगे। # भारत प्रगति करेगा। @narendramodi जी और @AmitShah जी और भारत के लोगों को धन्यवाद जिन्होंने @narendramodi को वापस सत्ता में लाया।

अनुपम खेर ने लिखा है कि 'कश्मीर का हल निकलना शुरू हो गया है।' जम्मू जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रशासनों से उन्हें सोमवार को ऐहतियातन बंद रखने के लिये कहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू की उपायुक्त सुषमा चौहान ने रविवार रात कहा, " सभी निजी तथा सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को ऐतहियातन बंद रखने की सलाह दी गयी है।" वहीं श्रीनगर और जम्मू में आज सुबह 6 बजे से धारा 144 लागू कर दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?