लाइव न्यूज़ :

'जय भीम', 'शेरशाह' IMDB की 2021 की शीर्ष फिल्मों की सूची में शामिल, यहां देखें भारत की शीर्ष 10 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट

By अनिल शर्मा | Updated: December 9, 2021 15:59 IST

वहीं, फिल्म 'शेरशाह' इस सूची में दूसरे नंबर पर रही, जो कि करगिल के नायक रहे कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। कैप्टन बत्रा की भूमिका सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाई थी और इसका निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसूची में पहले नंबर पर रही, तमिल फिल्म 'जय भीम'IMBD की सूची में 'शेरशाह' दूसरे नंबर पर रहीआईएमबीडी की 2021 की 10 शीर्ष वेब सीरीज में टीवीएफ की 'एस्पिरेंट्स' नंबर 1 पर है

मुंबईः 'इंटरनेट मूवी डेटाबेस' (IMDB) की 2021 की शीर्ष भारतीय फिल्मों तथा वेब सीरीज की सूची में दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की फिल्म 'जय भीम' और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत 'शेरशाह' जगह बनाने में कामयाब रही।

डेटाबेस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, फिल्मों, टीवी शो और मशहूर हस्तियों के बारे में जानकारी देने वाले दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्रोत आईएमडीबी ने गुरुवार को भारत की शीर्ष 10 फिल्मों और वेब सीरीज की सूची जारी की, जो काफी लोकप्रिय रही हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, यह डेटा ‘आईएमबीडीप्रो मूवी एंड टीवी रैंकिंग’ से लिया गया, जो इस मंच के उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है, जिसे पूरे साल हर सप्ताह अद्यतन किया जाता है।

सूची में पहले नंबर पर रही, तमिल फिल्म 'जय भीम'

इस सूची में एक जनवरी से 29 नवंबर 2021 के बीच सिनेमाघरों या डिजिटल मंच पर रिलीज हुई उन फिल्मों को शामिल किया गया है, जिनकी आईएमबीडी रेटिंग 6.5 या उससे अधिक है। सूची में पहले नंबर पर रही, तमिल फिल्म 'जय भीम', जो सत्य घटना पर आधारित एक कानूनी-ड्रामा है। इसका निर्देशन टीजे ग्रानवेल ने किया है। इसमें इरुलर जनजाति के लोगों के साथ अनुचित व्यवहार और भेदभाव को दिखाया गया है। फिल्म पिछले महीने ओवर द टॉप (ओटीटी) मंच 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज हुई थी, जिसे जनता और समीक्षकों की काफी सराहना मिली।

'शेरशाह' इस सूची में दूसरे नंबर पर रही

वहीं, फिल्म 'शेरशाह' इस सूची में दूसरे नंबर पर रही, जो कि करगिल के नायक रहे कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। कैप्टन बत्रा की भूमिका सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाई थी और इसका निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया था। सूची में कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ भी शामिल है, जिसने अभी तक भारत में 230 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इसके अलावा, सूची में दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय थलापति और विजय सेतुपति की फिल्म 'मास्टर', निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म 'सरदार उधम', अभिनेता धनुष की 'कर्णन', सनी कौशल और राधिका मदान की 'शिद्दत', फिल्म निर्माता जीतू जोसेफ की 'दृश्यम 2' और आखिर में 10वें नंबर पर 'हसीन दिलरुबा' ने जगह बनाई।

आईएमबीडी की 2021 की 10 शीर्ष वेब सीरीज

आईएमबीडी की 2021 की 10 शीर्ष वेब सीरीज में टीवीएफ की 'एस्पिरेंट्स', यूट्यूबर भुवन बाम की सीरीज 'ढिंढोरा', अमेजन प्राइम की 'द फैमिली मैन2' , 'द लास्ट आर', सुनील ग्रोवर अभिनीत 'सनफ्लावर', ऋचा चड्ढा तथा रोनित रॉय स्टारर मर्डर मिस्ट्री 'कैंडी', नेटफ्लिक्स की 'रे', डिज्नी +हॉटस्टार की 'ग्रहण', तमन्ना भाटिया अभिनीत 'नवंबर स्टोरी' (तमिल) और फिल्मकार निखिल आडवाणी की 'मुंबई डायरीज 26/11' शामिल है।

टॅग्स :सूर्या शिवकुमारसिद्धार्थ मल्होत्रातम्मना भाटियासाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!