लाइव न्यूज़ :

सूर्यवंशी में जैकी श्रॉफ की एंट्री, एक्टर मे किया खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2020 09:06 IST

जैकी श्रॉफ 1 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, जैकी के बर्थडे के दिन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फैंस को एक सरप्राइज दिया है

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शेट्टी की अगली कॉप ड्रामा फिल्म 'सूर्यवंशी' बेहद खास होने वाली हैशनिवार को जैकी श्रॉफ भी इसका हिस्सा बन गए हैं.

रोहित शेट्टी की अगली कॉप ड्रामा फिल्म 'सूर्यवंशी' बेहद खास होने वाली है. शनिवार को जैकी श्रॉफ भी इसका हिस्सा बन गए हैं. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा है. इसमें 63 वर्षीय जैकी दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे.

जैकी ने कहा, ''मैंने उनके (रोहित के) पिता शेट्टी साहब के साथ काम किया है. उनका मैं बहुत सम्मान करता हूं. मैंने उनके साथ बहुत काम किया है और अब उनके बेटे, रोहित के साथ काम करना शानदार है. कहानी उनके दिमाग में रहती है. वह जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं. उन्हें उनका काम पता है और मुझे उनके साथ काम करने में मजा आया. यह ऐसा अनुभव है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता. मैं अपना किरदार नहीं बता सकता लेकिन यह दिलचस्प भूमिका है.''

फिल्म में अक्षय की हीरोइन की भूमिका कटरीना कैफ निभाएंगी. 'सूर्यवंशी' 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स...... जबरदस्त तस्वीर के साथ की घोषणा जैकी श्रॉफ का शनिवार को बर्थडे था. इस मौके पर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए जैकी के 'सूर्यवंशी' में होने की घोषणा की. तस्वीर में जहां रोहित एक पेड़ के आगे खड़े नजर आ रहे हैं और जैकी उनके पीछे गाड़ी पर बैठे दिख रहे हैं.

इस तस्वीर में दोनों का ही अंदाज काफी डैशिंग नजर आ रहा है. कैप्शन में रोहित ने लिखा है, ''जब आपको लगता है कि आप कॉप यूनिवर्स के सभी कलाकारों के बारे में जानते हैं, उसी समय हम आपके सामने पेश करते हैं जैकी श्रॉफ...और... सरप्राइज अब भी बाकी है मेरे दोस्त.''

टॅग्स :सूर्यवंशी मूवीजैकी श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHunter 2 Review: सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, सीरीज के बारे में यहाँ जानें सबकुछ

बॉलीवुड चुस्कीBaby John Teaser: वरुण धवन का शानदार एक्शन, फिल्म 'बेबी जॉन' में पुलिस ऑफिसर के रोल में काटा बवाल, देखें टीजर

भारतJackie Shroff Delhi High Court: आवाज और तस्वीर इस्तेमाल करने पर रोक, उच्च न्यायालय ने कहा-जब तक जैकी श्रॉफ परमिशन नहीं दें, प्रयोग किया गया तो...

बॉलीवुड चुस्कीदिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, खुद की नकल करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जानें क्या है मामला?

भारतActor Jackie Shroff: 200 फिल्म में काम, दिल्ली उच्च न्यायालय क्यों पहुंचे जैकी श्रॉफ, आखिर क्या है कारण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?